हाल ही में हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप के बाद जिंदा जला देने के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इसके बाद एक तरफ जहां पूरे देश में आक्रोश और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठने लगी तो वहीं एक फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखते हुए लिखा कि, 'महिलाओं को रेप में सहयोग करना चाहिए और अपने साथ कंडोम रखना चाहिए।' हालांकि विवाद बढ़ते ही निर्देशक ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
निर्देशक का बेहूदा बयान, 'कंडोम रखकर रेपिस्ट्स का सहयोग करना चाहिए ताकि वो महिलाओं की हत्या न करें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल साउथ के फिल्ममेकर डेनियल श्रवण ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट करते हुए लिखा, 'मर्डर एक क्राइम है और रेप करेक्टिव सजा है। दिशा एक्ट या निर्भया एक्ट से कोई न्याय होने वाला नहीं है। रेप का एजेंडा अपनी सेक्शुएल जरुरतों को पूरा करना है जो समय और मूड के हिसाब से है और अगर समाज, कोर्ट और महिला संस्थाएं इस क्राइम को इग्नोर करती हैं तो वे रेप के साथ ही साथ एक कदम आगे बढ़कर महिलाओं का मर्डर कर देते हैं।'
श्रवण ने पोस्ट में आगे लिखा, '18 साल से अधिक उम्र की लड़कियों को रेप को लेकर अवगत कराना चाहिए। यानी की महिलाओं या लड़कियों को आदमियों की सेक्शुएल जरुरतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तभी ऐसी चीजें होना बंद होंगी।ये बेवकूफी है कि वीरप्पन को मार दिया तो तस्करी बंद हो जाएगी या लादेन को मार दिया तो आतंकवाद खत्म हो जाएगा। उसी तरह निर्भया एक्ट के सहारे बलात्कार को नहीं रोका जा सकता है।'
निर्देशक अपने पोस्ट में आगे लिखता है, 'भारतीय लड़कियों को सेक्स एजुकेशन के बारे में पता होना चाहिए और 18 साल से अधिक उम्र होने के बाद उन्हें अपने साथ कंडोम रखने चाहिए। महिलाओं को 100 नंबर मिलाकर पुलिस को मदद के लिए बुलाने की बजाए रेपिस्ट्स के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि वे उनकी हत्या ना करें। सिंपल सा लॉजिक है, अगर सेक्शुएल इच्छाएं पूरी होंगी तो मर्द औरतों का रेप नहीं करेंगे। सरकार को ऐसी ही कोई स्कीम पास करनी चाहिए ताकि रेप के बाद रेपिस्ट महिलाओं की हत्या ना करें।'
इस मामले पर जैसे ही विवाद बढ़ा तो निर्देशन ने अपना पोस्ट डिलीट करते हुए एक नया पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में श्रवण ने माफी मांगते हुए लिखा कि वो अपनी फिल्म के विलेन के लिए डायलॉग्स लिख रहे थे। ये उसके ही डायलॉग्स थे। लेकिन लोगों ने उसकी बात को गलत रूप से ले लिया। श्रवण के इस पोस्ट से आम सोशल मीडिया यूजर्स सहित सेलेब्स भी भड़क उठे हैं। सेक्रेड गेम्स अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा, 'जो भी ये डेनियल श्रवण है, उसे मेडिकल हेल्प चाहिए, शायद उन्हें कुछ मार भी पड़नी चाहिए ताकि उनका सड़ चुका दिमाग साफ हो सके।
Whoever this Daniel Shravan is: needs medical help, maybe some heavy duty whacks up his butt, will help him clear his constipated mind.
Infuriating little prick. https://t.co/z8WVpClKTC