{"_id":"5ca0458bbdec2256d212ac75","slug":"kubbra-sait-said-because-of-short-dress-i-get-role-in-salman-khan-film-ready","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस ने पहने ऐसे कपड़े, देखते ही मिल गया था रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की फिल्म के लिए इस एक्ट्रेस ने पहने ऐसे कपड़े, देखते ही मिल गया था रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Kubbra Sait
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) ने 11 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। कुब्रा एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल और टीवी होस्ट भी हैं। इस बीच कुब्रा सैत ने अपनी पहली फिल्म 'रेडी' (Ready) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कुब्रा ने बताया कि किस तरह से छोटी ड्रेस की वजह से सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म में रोल मिल गया था।
2 of 5
Kubbra Sait
- फोटो : instagram
कुब्रा की पहली डेब्यू फिल्म सलमान खान की 'रेडी' थी। इस फिल्म में कुब्रा ने नौकरानी का किरदार निभाया था। खास बात यह है कि इस रोल को करने से पहले कुब्रा के पास कोई एक्टिंग एक्सपीरियंस नहीं था। उस वक्त कुब्रा माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में किस्मत आजमाना चाहती थीं। मुंबई आते ही कुब्रा को पता चला की अनीस बज्मी की फिल्म में नौकरानी के किरदार के लिए कास्टिंग चल रही है। ऑडीशन देने के लिए कुब्रा सलवार कमीज में पहुंची थीं।
3 of 5
Kubbra Sait)
- फोटो : instagram
कुब्रा के अनुसार ऑडीशन के लिए उन्होंने करीबी 5 घंटे का इंतजार किया था। इसके बाद उनसे कहा गया कि यह रोल एक अट्रैक्टिव नौकरानी का है। इसके बाद उन्हें शॉट ड्रेस पहनने को बोला गया। जब शॉट ड्रेस पहनकर आईं तो बज्मी ने उन्हें देखकर कहा कि यह अच्छा है। इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म में रोल मिल गया था। कुब्रा का कहना है कि उन्हें कई लोगों ने उस वक्त कहा कि छोटे किरदार नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से वह बेहतर करियर हासिल नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kubbra Sait
- फोटो : instagram
'रेडी' फिल्म के बाद कुब्रा ने सलमान खान के साथ 'सुल्तान' फिल्म में भी काम किया है। बाकी फिल्मों की बात करें तो कुब्रा 'जोड़ी ब्रेकर्स', 'आई लव एनवाई' में भी नजर आई थीं। हालांकि कुब्रा को पहचान वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर के रोल से मिली थी। आपको बता दें, कुब्रा सैत मुख्य रूप से बंगलुरू की रहने वाली हैं। कुब्रा का छोटा भाई दानिश रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट है।
विज्ञापन
5 of 5
Kubra Sait
- फोटो : instagram
'रेडी' फिल्म के बाद कुब्रा ने सलमान खान के साथ 'सुल्तान' फिल्म में भी काम किया है। बाकी फिल्मों की बात करें तो कुब्रा 'जोड़ी ब्रेकर्स', 'आई लव एनवाई' में भी नजर आई थीं। हालांकि कुब्रा को पहचान वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में ट्रांसजेंडर के रोल से मिली थी। आपको बता दें, कुब्रा सैत मुख्य रूप से बंगलुरू की रहने वाली हैं। कुब्रा का छोटा भाई दानिश रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।