सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

काफी बदल गए हैं कुमार गौरव के लुक्स, इन पांच एक्टर्स को भी पहचानना होगा मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 10 Jul 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Kumar Gaurav Then and now looks, these 5 Actors are also changed a lot
Kumar Gaurav

राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव 11 जुलाई को अपना बर्थडे मनाते हैं। दरअसल कुमार गौरव का करियर पिता राजेन्द्र कुमार जैसा बिलकुल नहीं रहा। हालांकि उनकी पहली फिल्म 'लव स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। वहीं बता दें कि कुमार ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की है। इसके साथ ही कुमार ने संजय के साथ फिल्म 'नाम' में भी काम किया था। लेकिन इसके बाद भी उनका फिल्म करियर कुछ खास नहीं रहा और वो लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं और काफी बदल गए हैं। ऐसे में एक नजर उन सेलेब्स पर जिनके लुक्स पहले से काफी ज्यादा बदल गए हैं।

Trending Videos
Kumar Gaurav Then and now looks, these 5 Actors are also changed a lot
uday chopra - फोटो : social media

उदय चोपड़ा
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा भी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'धूम 3' में देखा गया था। बात उदय के लुक्स की करें तो वो पूरी तरह से बदल चुके हैं।  इसके साथ ही एक वक्त जहां उनके सिक्स पैक्स एब्स हुआ करते थे तो वहीं अब वो काफी ओवरवेट नजर आते हैं। गौरतलब है कि उदय ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Gaurav Then and now looks, these 5 Actors are also changed a lot
Chandrachur Singh

चंद्रचूढ़ सिंह
एक वक्त था जब चंद्रचूढ़ सिंह अपने लुक्स और एक्टिंग के दम पर एक बड़ा नाम बनकर उभरे थे। उनके लुक्स के चलते उनकी काफी फैन फॉलोइंग हो गई थी। लेकिन अब उनका लुक भी काफी बदल गया है। गौरतलब है कि चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से की थी। इसके बाद उन्होंने 1999 में फिल्म 'दाग दा फायर' में बतौर लीड एक्टर काम किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

Kumar Gaurav Then and now looks, these 5 Actors are also changed a lot
rahul roy - फोटो : amar ujala

राहुल रॉय
बॉलीवुड को आशिकी जैसी एवरग्रीन फिल्म देने वाले राहुल रॉय भी बड़े पर्दे से लंबे वक्त से गायब हैं। फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी थी जिसने बॉलीवुड जगत में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। राहुल अपनी पहली फिल्म से ही बॉलीवुड में सुपरस्टार साबित हुए थे। लेकिन इसके बाद राहुल का करियर कुछ खास नहीं रहा। करीब 25 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद भी उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप रहीं। गौरतलब है कि राहुल ने 2007 में बिग बॉस का सीजन वन का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Kumar Gaurav Then and now looks, these 5 Actors are also changed a lot
shadab khan

शादाब खान
अमजद खान के बेटे शादाब खान के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। बता दें कि वह सुपरहिट फिल्म 'शोले' में जबरदस्त निगेटिव रोल करने वाले 'गब्बर सिंह' यानि कि अमजद खान के बेटे हैं। शादाब ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शादाब के साथ रानी मुखर्जी नजर आईं थी। शादाब का फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा और वक्त के साथ साथ उनके लुक्स भी काफी बदल गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed