दिल्ली सरकार ने हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित नौ लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। कन्हैया कुमार और कुछ लोगों पर जेएनयू के अंदर साल 2016 में भारत विरोधी नारेबाजी करने का आरोप है। कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति के बाद से राजनेताओं के अलावा कई फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने पर बोले कुणाल कामरा, पीएम मोदी पर किया कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की ओर से देशद्रोह का मुकदमा चलाने की इजाजत पर कन्हैया कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि "दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पुलिस और सरकारी वकीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो और टीवी वाली ‘आपकी अदालत’ की जगह कानून की अदालत में न्याय सुनिश्चित किया जाए। सत्यमेव जयते।"
कन्हैया ने आगे कहा कि "सेडिशन (राजद्रोह) केस में फास्ट ट्रैक कोर्ट और त्वरित कार्रवाई की जरूरत इसलिए है ताकि देश को पता चल सके कि कैसे सेडिशन कानून का दुरुपयोग इस पूरे मामले में राजनीतिक लाभ और लोगों को उनके बुनियादी मसलों से भटकाने के लिए किया गया है।" कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुणाल ने कमेंट करते हुए लिखा, "दिल्ली पुलिस की कस्टडी में अगर न्यूटन आ जाए तो दो घंटे बाद कहेंगे कि ग्रेविटी मोदी जी की खोज थी। मैं तो बस ठेले पर फ्रूट चाट खा रहा था..."
Delhi police ki custody mein agar Newton aajayee toh doo ghante baad kahega ki Gravity Modi ji ki discovery thi,
main toh bus thele par fruit chaat khaa raha tha... https://t.co/0XQC9E4fDq
कुणाल कामरा ने अपने इस ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस पर कटाक्ष किया है। कुणाल कामरा के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी गरेवाल ने भी कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया है। दिल्ली सरकार की ओर से दी गई इस अनुमति पर सिमी गरेवाल ने ट्विटर पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, 'कन्हैया कुमार पर मुकदमा चलाने के इस एक कदम से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने वह सम्मान खो दिया, जो मेरे मन में उनके प्रति कभी था। मुझे अफसोस है कि मैंने कभी उनका बचाव किया या उनका समर्थन किया।'
सिमी गरेवाल के इस ट्वीट पर तमात सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिल्ली सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है। भाजपा ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर देरी का आरोप लगाया है। वहीं आप का कहना है कि इस मामले पर फैसला करने का उनकी सरकार कोई अधिकार नहीं था। कानून का अध्ययन करने के बाद कानून विभाग ने अनुमति दी है। इस मामले पर कई फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की बहन ने खुलेआम ब्वॉयफ्रेंड के साथ किया लिपलॉप, वायरल हुई तस्वीर