फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता बनने से पहले सहायक निर्देशक थे कुणाल कपूर, ‘रंग दे बसंती’ से हुए मशहूर

Wed, 14 Oct 2020 04:04 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Oct 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Kunal kapoor birthday special here know about him
कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

अभिनेता कुणाल कपूर का जन्म 18 अक्तूबर 1977 को मुंबई में हुआ। कुणाल कपूर अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'लागा चुनरी में दाग', 'डियर जिंदगी' और 'आजा नचले' सहित अन्य फिल्मों में काम किया। उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Kunal kapoor birthday special here know about him
कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

कुणाल कपूर के पिता अविकिशोर कपूर एक कंस्ट्रंक्शन बिजनेसमैन थे। उनकी मां कानन एक गायिका हैं। कुणाल के माता पिता मूलत: पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। उनसे बड़ी उनकी दो बहनें गीता और रेशमा हैं। कुणाल को शुरुआत से फिल्मों में रुचि थी इसलिए वो अभिनय क्लासेस से जुड़ गए।

Kunal kapoor birthday special here know about him
कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की। अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘अक्स’ में कुणाल सहायक निर्देशक थे। अभिनय में उन्होंने अपनी शुरुआत साल 2004 में आई फिल्म ‘मीनाक्षी- अ टेल ऑफ थ्री सीटीज’ से की। इसमें वो तब्बू के साथ थे। उनकी अगली फिल्म आमिर खान की ‘रंग दे बसंती थी’। फिल्म से कुणाल को बड़ी पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal kapoor birthday special here know about him
कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

‘रंग के बसंती’ की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने उन्हें तीन फिल्मों ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘आजा नचले’ और ‘बचना ऐ हसीनो’ के लिए साइन किया। इस फिल्म के बाद कुणाल ने दो साल का ब्रेक लिया। 2010 में उन्होंने राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘लम्हा’ की। फिल्म में संजय दत्त और बिपाशा बसु मुख्य किरदार में थे। इसके बाद कुणाल की ‘डॉन 2’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘कौन कितने पानी में’ सहित अन्य फिल्में रिलीज हुईं।

विज्ञापन
Kunal kapoor birthday special here know about him
पत्नी के साथ कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor

कुणाल की शादी साल 2015 में हुई थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना से शादी की है। इस हिसाब से कुणाल, अमिताभ बच्चन के भी दामाद हुए।  नैना पेशे से इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। कुणाल अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करना पसंद नहीं करते। उन्होंने बहुत गुपचुप तरीके से सेशेल्स के आइलैंड पर शादी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed