फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushi: कार में डायरेक्टर शिवा निर्वाना संग मस्ती करते दिखे विजय देवरकोंडा, सामंथा ने शेयर किया फोटो

Tue, 24 May 2022 11:31 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 24 May 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kushi Samantha ruth prabhu shared a photo of co star Vijay Deverakonda and Shiva Nirvana enjoying a car ride
सामंथा ने शेयर किया फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में बिजी हैं। बीते कुछ दिनों से इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। सोमवार यानी 23 जून को फिल्म की टीम की तरफ से कश्मीर के शेड्यूल को खत्म करने की जानकारी दी गई। वहीं, अब सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो कश्मीर घाटी का है। इस तस्वीर में सामंथा के को-स्टार विजय देवरकोंडा अपने डायरेक्टर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। 

Kushi Samantha ruth prabhu shared a photo of co star Vijay Deverakonda and Shiva Nirvana enjoying a car ride
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा ने सोशल मीडिया पर जो बीटीएस फोटो शेयर किया है, उसमें विजय देवरकोंडा, डायरेक्टर शिवा निर्वाना और एक्टर वेनेला किशोर के साथ दिखाई दे रहे हैं। तीनों ही कार में मस्ती कर रहे हैं और साथ ही वह कार राइड का भी आनंद ले रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में सामंथा नहीं हैं। इस तस्वीर के साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा है, 'मैं मनोरंजन के लिए काम पर जाती हूं।' फैंस के बीच सामंथा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। 

 

Kushi Samantha ruth prabhu shared a photo of co star Vijay Deverakonda and Shiva Nirvana enjoying a car ride
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों, सामंथा और विजय देवरकोंडा के घायल होने की खबर भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टंट सीन के दौरान दोनों चोटिल हो गए। अभिनेता की टीम के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि भी की थी। क्रू के एक सदस्य के मुताबिक, सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। दोनों को लिद्दर नदी के किनारों पर बंधी रस्सी के ऊपर से गाड़ी से जाना था, लेकिन उनकी गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी, जिससे दोनों घायल हो गए। हालांकि, यह खबर झूठी निकली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushi Samantha ruth prabhu shared a photo of co star Vijay Deverakonda and Shiva Nirvana enjoying a car ride
विजय देवरकोंडा-सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कुशी' 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा और सामंथा की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वह साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2018 में आई फिल्म 'महानती' में साथ नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed