आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित और अर्जुन कपूर व तब्बू समेत कई कई सितारों से सजी फिल्म 'कुत्ते' से मेकर्स लगातार फैंस के साथ छोटी-छोटी जानकारियां साझा कर रहे हैं। ताकि इसकी रिलीज तक फैंस के बीच बज बना रहे। हाल ही में फिल्म 'कुत्ते' का पहला गाना 'आवारा डॉग्स' रिलीज किया गया था और अब इसका दूसरा गाना भी आउट हो चुका है।
Kuttey: 'कुत्ते' में धमाल मचाएगा शाहिद की 'कमीने' का सॉन्ग, अर्जुन कपूर की एक्शन थ्रिलर का दूसरा गाना रिलीज
फिल्म 'कुत्ते' के पहले गाने 'आवारा डॉग्स' की धुन में शाहिद कपूर की फिल्म 'कमीने' के सॉन्ग 'धन तेनान' की झलक मिल रही थी, वहीं इसके दूसरे गाना ही 'धन ते तान' का कॉपी है। इस गाने के रिलीज के साथ यह बात मेंशन भी की गई है, गाने का टाइटल है 'फिर धन तेनान'। हालांकि गाने के बोल में बदलाव किया गया है।
Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...
बात करें स्टार कास्ट की तो फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर के अलावा अभिनेत्री तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज, नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। वहीं विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज इस फिल्म से निर्देशन में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। अर्जुन और तब्बू फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे।
Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी, राहुल गांधी ने फोटो साझा कर लिखी यह बात
भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित फिल्म 'कुत्ते' 13 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी टक्कर शाहरुख खान की फिल्म से होगी क्योंकि 'पठान' इसके एक हफ्ते बाद 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अब साउथ की फिल्म 'अखंडा' भी इन दोनों फिल्मों से टक्कर लेती दिखेगी। नंदमूरी बालकृष्ण की यह फिल्म अपनी तेलुगु रिलीज के एक साल से भी ज्यादा समय के बाद हिंदी में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है, इसे 20 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
