कमाल आर खान उर्फ केआरके अब आर्यन खान ड्रग केस में शाहरुख खान के समर्थन में उतर आए हैं। वह लगातार आर्यन खान का समर्थन कर रहे हैं और एनसीबी पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में कई ट्वीट्स किये हैं और पूछा है कि क्या आर्यन खान को टारगेट किया गया है? बदनाम किया गया है? बलि का बकरा बनाया गया है? सच क्या है? कमाल आर खान ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो कई तरह के सवाल उठा रहे हैं और एनसीबी की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।
Aryan Khan Case: शाहरुख के समर्थन में कमाल आर खान, पूछा- क्या आर्यन को बलि का बकरा बनाया गया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केआरके वीडियो में आगे कहते हैं, एनसीबी ने खुद बताया है कि लक्जरी क्रूज के प्रत्येक टिकट की कीमत 1 लाख रुपये तक है। एनसीबी के 22 अधिकारियों की टीम कथित 'टिप-ऑफ' मिलने के बाद क्रूज पर 'मेहमान' के रूप में शामिल हुए। केआरके ने फटकार लगाते हुए पूछा, आर्यन खान एनसीबी के लिए इतने महत्वपूर्ण थे कि उन्होंने क्रूज पर टिकट खरीदने के लिए टैक्स पेयर्स के लगभग 20 लाख रुपये खर्च कर दिए।
केआरके ने आगे अदालत की सुनवाई का हवाला दिया और कहा कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें आर्यन के पास कोई अवैध दवा नहीं मिली। उन्होंने पूछा, आर्यन को क्यों गिरफ्तार किया गया? क्योंकि एनसीबी को उसके दोस्तों पास ड्रग्स मिला? जहां तक मैं समझता हूं, 5 ग्राम, 7 ग्राम ड्रग्स बहुत कम होती और पर्सनल यूज के लिए होती है, अगर किसी के पास ये मिलती है, तो ये जमानती अपराध है।
आगे कमाल खान कहते हैं कि खुद एनसीबी कह रही है कि आर्यन खान के पास ड्रग्स नहीं मिली। फिर उसे क्यों गिरफ्तार किया गया? क्या आर्यन खान को इसलिए गिरफ्तार किया गया कि उसके दोस्तों के पास ड्रग्स मिली थी। मेरे खिलाफ नजर में इस अपराध के तहत किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता कि उसके दोस्तों के पास कुछ मिला।
गौरतलब है कि आर्यन खान 7 अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में है। कोर्ट ने उसे बेल देने से इंकार कर दिया था। इससे पहले आर्यन खान के समर्थन में उतरते हुए गायक मीका सिंह ने कहा था, हद है..क्या इतने बड़े क्रूज पर सिर्फ आर्यन खान की घूम रहा था? उन्होंने शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर तंज कसते हुए यह बात कही थी।