फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लाल कप्तान' के पोस्टर और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के 25 साल पूरे होने सहित, पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
Laal Kaptaan new poster to 25 years of main khiladi tu anari these are top 5 news
main khiladi tu anari, Laal Kaptaan - फोटो : amar ujala

नई रिलीज डेट के साथ सामने आया 'लाल कप्तान' का पोस्टर


बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' इन दिनों काफी चर्चा में है। अब इस फिल्म नया पोस्टर सामने आया है। नए पोस्टर में 'लाल कप्तान' की रिलीज डेट को बदला गया है। ये फिल्म पहले 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन नए पोस्टर के अनुसार अब ये फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। बीते महीने सैफ अली खान के जन्मदिन पर 'लाल कप्तान' का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। 

Laal Kaptaan new poster to 25 years of main khiladi tu anari these are top 5 news
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तरह से फिल्म करने का फैसला करती हैं दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। इस बीच अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह फिल्म का किस तरह से चुनाव करती हैं। दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू में कहा- 'जब भी मेरे पास कोई प्रोजेक्ट आता है और मुझे लगता है कि अपनी जिंदगी के किसी मोड़ पर मैं यह बनना चाहती हूं, तभी मैं वो फिल्म करूंगी। हर फिल्म और रोल के अपने मायने होते हैं। लेकिन यह बात मायने नहीं रखती कि आपकी पिछली फिल्म ने कैसा किया। आपको पता नहीं होता कि लोग कहानी को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।' इस तरह दिशा पाटनी ने फिल्मों को लेकर अपना पक्ष रखा है। 

Laal Kaptaan new poster to 25 years of main khiladi tu anari these are top 5 news
rajkumar rao - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगे राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म का खुलासा कर दिया है। राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ करने वाले हैं। प्रियंका और राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर तस्वीर-वीडियो साझा करते हुए अपनी नई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' का खुलासा किया है। उनकी ये फिल्म मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा के नॉवेल द व्हाइट टाइगर पर ही आधारित होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Day 1 table read for #TheWhiteTiger with this incredibly talented team #RaminBahrani @rajkummar_rao @gouravadarsh! Can’t wait for shoot!!! @netflix @netflix_in

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Kaptaan new poster to 25 years of main khiladi tu anari these are top 5 news
sonakshi sinha - फोटो : instagram

मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
'केबीसी 11' में शामिल होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया गया था। अब सोनाक्षी मालदीव ट्रिप की वजह से चर्चा में हैं। जी हां, इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मालदीव की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My breakfast floats, what about yours? 😜 @jumeirahvittaveli #jumeirahvittaveli #everythingcloser

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

विज्ञापन
Laal Kaptaan new poster to 25 years of main khiladi tu anari these are top 5 news
main khiladi tu anari - फोटो : social media

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' ने 25 साल किए पूरे
अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सुपरहिट फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। ये फिल्म साल 23 सितंबर साल 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार के अलावा शक्ति कपूर, शिल्पा शेट्टी,रागेश्वरी और कादर खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये साल 1994 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।  
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed