सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंची फिल्म की टीम, सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 09 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha aamir khan naga chaitanya with mona singh visits national war memorial delhi ahead releas
मोना सिंह, नागा चैतन्य और आमिर खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह लगातार अपनी टीम के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उठती बायकॉट की डिमांड की वजह से आमिर और करीना की 'लाल सिंह चड्ढा' का जबरदस्त बज बना हुआ है। जगह-जगह फिल्म का प्रमोशन करने पहुंच रही फिल्म की टीम रिलीज से दो दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां पर फिल्म की स्टार कास्ट शहीदों को श्रद्धांजलि देते नजर आए और इनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।        

Trending Videos
Laal Singh Chaddha aamir khan naga chaitanya with mona singh visits national war memorial delhi ahead releas
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

कारगिल शहीदों को नमन करने पहुंची फिल्म की टीम
'लाल सिंह चड्ढा' की पूरी टीम इन दिनों अपनी फिल्म को जोरो-शोरों से प्रमोट करने में लगी है। इसी क्रम में फिल्म के कलाकार आमिर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह आज नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। वहां पर पहुंच आमिर, नागा और मोना ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि व्यक्त की है।  नागा चैतन्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उस वक्त की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोना सिंह, आमिर खान और नागा चैतन्य कारगिल युद्ध में शहीदों के नाम वाली दीवार के सामने खड़े होकर हाथ जोड़कर नमन कर रहे हैं।          

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha aamir khan naga chaitanya with mona singh visits national war memorial delhi ahead releas
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं नागा
फिल्म में एक सोल्जर का किरदार निभा रहे नागा चैतन्य ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘नेशनल वॉर मेमोरियल नई दिल्ली में लाल सिंह चड्ढा की टीम के साथ अच्छी सुबह बिताई। बहुत अच्छा अनुभव रहा।‘ आपको बता दें कि साउथ फिल्म अभिनेता नागा चैतन्य 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। वह अपने इस नए सफर के लिए बहुत उत्साहित हैं।  

Laal Singh Chaddha aamir khan naga chaitanya with mona singh visits national war memorial delhi ahead releas
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ये है फिल्म की कहानी
फिल्म की टीम ने वहां मौजूद सैनिकों से बात की और उनके बारे में जानने की कोशिश भी की। फिल्म की कहानी पंजाब के एक ऐसे व्यक्ति इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत की सेना में शामिल होना चाहता है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रीमेक है। 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बता दें इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।        

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed