फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: ट्रेलर से पहले वायरल हुआ आमिर खान का ये मजेदार वीडियो, फैंस के बीच गोलगप्पे खाते दिखे अभिनेता

Sun, 29 May 2022 10:26 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 29 May 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan eats pani puri with fans before the release of the film
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। आज यानी 29 मई को आमिर की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, ऐसे में फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपने फैंस के बीच खड़े होकर गोलगप्पे का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan eats pani puri with fans before the release of the film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने फैंस से घिरे हुए हैं और इस दौरान अभिनेता गोलगप्पे खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। अभिनेता को इस अंदाज में देखना, फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। व्हाइट टी-शर्ट और पिंक शर्ट में आमिर हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं और वहां मौजूद तमाम लोग आमिर खान के इस खास मौके को कैमरे में कैद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस आमिर के इस अंदाज की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने आमिर को लेजेंड्री भी बताया है। 

Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan eats pani puri with fans before the release of the film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

कब आ रही है फिल्म
आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ चार साल बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'ठग ऑफ हिन्दुस्तान' है, जो फ्लॉप रही थी। लेकिन फैंस के बीच 'लाल सिंह चड्ढा' का काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आने वाली हैं। आमिर खान की ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी और तब 'लाल सिंह चड्ढा' और 'केजीएफ चैप्टर 2' की सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलती। लेकिन आखिरी मौके पर 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट को बदलकर 11 अगस्त कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha actor Aamir Khan eats pani puri with fans before the release of the film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी
'लाल सिंह चड्ढा' ऑस्कर विजेता अमेरिकी नाटक फॉरेस्ट गंप (1994) का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में लाल सिंह चड्ढा (आमिर खान) के नजरिए से भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे इमरजेंसी, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 का कारगिल युद्ध का वर्णन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को भारत भर में सौ से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म में शाहरुख खान एक कैमियो रोल में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed