करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण 7' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुरू हुए इस शो को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में अब तक अक्षय कुमार, सामंथा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा जैसे कई बड़े सितारे दिख चुके हैं। वहीं इसका अगला एपिसोड और भी अधिक सुपरहिट होने जा रहा है क्योंकि इस बार करण जौहर के मेहमान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और करीना कपूर बनने जा रहे हैं। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया जिसकी वजह से दर्शकों में नए एपिसोड को लेकर उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।
Aamir Khan: 'कॉफी विद करण 7' में करीना ने उड़ाया आमिर का मजाक, एक्टर बोले- शो में बेइज्जती होती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह प्रोमो वीडियो खुद शो के होस्ट करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में करीना कपूर आमिर की चुटकी लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना आमिर से कहती हैं कि अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग 30 दिन में खत्म कर लेते हैं जबकि आप 100-200 दिन लगाते हैं। वहीं, करीना उनकी ड्रेसिंग सेंस पर भी बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह उनकी ड्रेसिंग सेंस को माइनस में नंबर देती हैं जिस पर आमिर खान हंसते हुए करण को कहते हैं कि आप जब भी शो करते हो तो बेइज्जती होती ही है।
View this post on Instagram
आमिर का यह वीडियो सामने आने के बाद अब करण जौहर के इंस्टाग्राम पर भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट करके फिल्म का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा का ट्रेंड चलाया गया था जिसके बाद आमिर ने फिल्म का बहिष्कार न करने की अपील की थी।
बता दें कि आमिर और करीना इस शो में अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 सिंतबर को सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म से आमिर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। फिल्म में दोनों के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आने वाले हैं।