अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराया है। अमेरिका के मुताबिक जवाहिरी को अफगानिस्तान में सीआईए ड्रोन के जरिए मारा गया है। इससे पहले अमेरिका ने साल 2011 में ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार दिया था। ओसामा की मौत के 10 साल बाद एकबार फिर अमेरिका ने अल कायदा को बड़ा झटका दिया है। वैसे तो बॉलीवुड समय-समय पर आतंकी गतिविधियों पर आधारित फिल्मों के बारे में दिखाता रहता है। बॉलीवुड ने अल कायदा, अल जवाहिरी और ओसामा पर कई फिल्में बनाई हैं। अगर आप भी ऐसी एक्शन, क्राइम और थ्रिल के शौकीन हैं तो इन फिल्मों को जरूर देखें-
Al Zawahiri: लादेन के स्टाइल में मारा गया अल जवाहिरी, इन फिल्मों में मिलता है आतंक के आका का जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेरे बिन लादेन
अल-कायदा के संस्थापक और बेहद खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन पर बनी फिल्म तेरे बिन लादेन एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर और पीयूष मिश्रा अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को भारत में बहुत प्यार मिला था।
जीरो डार्क थर्टी
इस फिल्म में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी एजेंट माया (जेसिका चैस्टियन) की कहानी दिखाई गई है, जो अलकायदा के लीडर को खोज निकालती है। कैथरीन बिगलो की इस फिल्म में 9/11 की घटना, इसके बाद लादेन की परेशानी, अमेरिकी एजेंसियों की पड़ताल, टॉर्चर और फिर आतंक के मास्टरमाइंड के खात्मे को दिखाया गया है। ये एक हॉलीवुड फिल्म है।
सील टीम सिक्स: द रेड ऑन ओसामा बिन लादेन
सील टीम सिक्स फिल्म साल 2012 में सबसे पहले नैशनल जियोग्राफिक चैनल पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पाकिस्तान के एबटाबाद में नेवी सील्स के ऑपरेशन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म 'सील टीम सिक्स' में पेश किए गए तथ्यों को ना तो व्हाइट हाउस ने खारिज किया, ना ही उनकी पुष्टि की।
यूनाइटेड 93
यह फिल्म साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पॉल ग्रीनग्रास ने किया था। ये एक हॉलीवुड फिल्म है। इसमें चेयेने जैक्सन, पीटर हरमन और रिचर्ड बेकिंस सहित कई सितारे मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म उस हवाई जहाज और उसके यात्रियों की कहानी कहती है जिसे 11 सितंबर 2001 को अलकायदा के आंतकियों ने हाईजैक किया था।