फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sita Ramam: क्लासिक प्रेम कथा है मृणाल की 'सीता रामम', फिल्म के बजट से लेकर कास्ट और कहानी तक यहां जानें सब

Tue, 02 Aug 2022 11:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
sita ramam Box Office Collection Prediction mrunal thakur Film Release Date Cast Crew Story advance booking
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी काबिलियत और मेहनत की बदौलत टीवी से बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर आज सिनेमा का उभरता हुआ सितारा हैं। फिलहाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सीता रामम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अभिनेता दलकीर सलमान भी नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक कुछ दिनों पहले ही जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही दर्शकों रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए फिल्म की रिलीज से पहले, इसकी स्टार कास्ट, बजट से लेकर कहानी तक के बारे में जानते हैं खास बातें।


 

sita ramam Box Office Collection Prediction mrunal thakur Film Release Date Cast Crew Story advance booking
सीता रामम - फोटो : insta

मृणाल ठाकुर अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें सही मायनों में लोकप्रियता फिल्म जर्सी से हासिल हुई है। भले ही ये फिल्म फ्लॉप रही हो लेकिन दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक ने मृणाल के अभिनय की काफी सरहाना की थी। फिल्म 'सीता रामम' अभिनेत्री मृणाल की साउथ में डेब्यू फिल्म है, वहीं अभिनेता दलकीर सलमान की भी दक्षिण भारतीय सिनेमा में ये दूसरी फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म का सफल होना मेकर्स के साथ दोनों लीड कलाकारों के लिए भी काफी मायने रखता है।

sita ramam Box Office Collection Prediction mrunal thakur Film Release Date Cast Crew Story advance booking
सीता रामम - फोटो : insta

'सीता रामम' स्टार कास्ट
'सीता रामम' हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी है। वहीं यह स्वप्न सिनेमा बैनर सहित अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित और वैजयंती मूवीज द्वारा प्रस्तुत है। बात करें स्टार कास्ट की तो 'सीता रामम' में दलकीर सलमान (राम), रश्मिका मंदाना (आफरीन), मृणाल ठाकुर(सीता महालक्ष्मी), के किरदारों में नजर आने वाले हैं। वहीं सुमंत, गौतम वासुदेव मेनन, भूमिका चावला और थारुन भास्कर आदि भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sita ramam Box Office Collection Prediction mrunal thakur Film Release Date Cast Crew Story advance booking
mrunal thakur - फोटो : instagram

बजट-प्रीडिक्शन
बात करें बजट की तो अभी सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म 'सीता रामम' को बनाने में 25 से 30 करोड़ की लागत लगी है। वहीं यह जानकारी सामने नहीं आई है कि मृणाल और दलकीर ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है। 'सीता रामम' की पहले दिन की कमाई अगर 10 करोड़ होती है तो ये एक अच्छी शुरुआत हो सकती है और आगामी दिनों में फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर सकती है।

विज्ञापन
sita ramam Box Office Collection Prediction mrunal thakur Film Release Date Cast Crew Story advance booking
सीता रामम - फोटो : insta

क्लासिक प्रेम कहानी है 'सीता रामम'
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी एक स्पोर्ट ड्रामा थी लेकिन 'सीता रामम' एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। जो 80 और 60 के दशक में की एक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सलमान एक सैनिक के किरदार में हैं जबकि मृणाल उनकी प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के जरिए एक खूबसूरत प्रेम कहानी को पर्दे पर उकेरा जाएगा। 'सीता रामम' में रश्मिका मंदाना का किरदार बेहद खास होने वाला है क्योंकि वह आफरीन नाम की लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में इसकी झलक दिखाई गई थी, जो लोगों को बेहद पसंद आई थी। वहीं मृणाल और दलकीर की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी अच्छी लग रही है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed