फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bimbisara Advance Booking: रिलीज से पहले नंदमुरी की फिल्म ने कमाए लाखों, जानें किस शहर में हुआ कितना कारोबार

Tue, 02 Aug 2022 11:29 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 02 Aug 2022 11:29 AM IST
सार

देशभर में इन दिनों साउथ फिल्मों का तेजी से बढ़ता जा रहा है। साउथ सिनेमा की फिल्में अब सिर्फ किसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है। अब देशभर में टॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। 

विज्ञापन
Bimbisara Advance Booking collection day 1: Nandmuri kalyan ram film earned 41 rupees in telugu language
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों साउथ फिल्मों का तेजी से बढ़ता जा रहा है। साउथ सिनेमा की फिल्में अब सिर्फ किसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है। अब देशभर में टॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अब देशभर में लोग बेसब्री से इन फिल्मों का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में अब साउथ इंडस्ट्री में एक और नई फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। नंदमुरी कल्याण राम स्टारर फिल्म 'बिंबिसार' इस हफ्ते रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच फिल्म रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग  के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज पहले कमाए कितने करोड़ रुपये- 

Bimbisara Advance Booking collection day 1: Nandmuri kalyan ram film earned 41 rupees in telugu language
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म में तेलुगू भाषा में पहले दिन कुल 41 लाख रुपये की कमाई की है। इनमें से हैदराबाद में फिल्म ने करीब 32.94 लाख का कारोबार किया है। वहीं वारंगल 1.4 लाख की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म ने वायजैक और विशाखापटन में फिल्म ने 1.59 लाख का कलेक्शन किया है। जबकि निजामाबाद में फिल्म ने 88.4 हजार की कमाई कर ली है।

Bimbisara Advance Booking collection day 1: Nandmuri kalyan ram film earned 41 rupees in telugu language
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा करीमनगर में फिल्म ने 50 हजार का बिजनेस किया है। वहीं, बात करें महबूबनगर की तो फिल्म ने यहां पर 30.11 हजार की कमाई कर ली है। इसके साथ ही काकीनाडा में नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म 'बिंबिसार' ने एडवांस बुकिंग  में 63.4 हजार की कमाई की है। जबकि राजामुंदरी में इस फिल्म ने 2.02 लाख की कमाई की है। फिल्म की कमाई देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धमाकेदार होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bimbisara Advance Booking collection day 1: Nandmuri kalyan ram film earned 41 rupees in telugu language
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही 'बिंबिसार' एक तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इसमें अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम, राजा बिंबिसार का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। मगध साम्राज्य के सम्राट बिंबिसार पर आधारित इस फिल्म को मल्लीदी वशिष्ठ ने लिखा है और वही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed