फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yashraj Films: 2022 में यशराज की फिल्मों का बंटाधार, क्या दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल होंगे सलमान-शाहरुख

Tue, 02 Aug 2022 10:51 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 02 Aug 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Yashraj Films samrat prithviraj jayeshbhai jordaar shamshera flop on box office in 2022 Will salman khan hit
सम्राट पृथ्वीराज, टाइगर 3, शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

 साल 2022 को सात महीने बीत चुके हैं और इन सात महीनों में कई बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं। लेकिन ज्यादा फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। इसमें यशराज फिल्म्स की बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। यशराज फिल्म्स ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। लेकिन बीते सात महीने इनके लिए किसी बुरे सपने जैसे साबित हुए हैं। साल 2022 में अब तक यशराज फिल्म्स की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। आइए आपको इन फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं। 

Yashraj Films samrat prithviraj jayeshbhai jordaar shamshera flop on box office in 2022 Will salman khan hit
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जयेशभाई जोरदार
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का जब ट्रेलर सामने आया था तब ही लोगों ने अनुमान लगा लिया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होने वाली है। हालांकि, रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया, जिस वजह से लोगों ने भी फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद कर ली। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया। यशराज के बैनर तले बनी यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले वीकेंड पर ही इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया। 86 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 26.31 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। 

Yashraj Films samrat prithviraj jayeshbhai jordaar shamshera flop on box office in 2022 Will salman khan hit
'सम्राट पृथ्वीराज' - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज
जयेशभाई जोरदार के बाद यशराज के बैनर तले बनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिससे लोगों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में दिखे थे और मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। जब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था। तभी लोगों ने अक्षय कुमार को सम्राट पृथ्वीराज के रूप में नकार दिया था। लेकिन लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग कमाल की होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म की कहानी को भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया, जिस वजह से बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप हुई। 175 करोड़ के बजट में बनी 'सम्राट पृथ्वीराज' महज 68.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yashraj Films samrat prithviraj jayeshbhai jordaar shamshera flop on box office in 2022 Will salman khan hit
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
22 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म शमशेरा अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है लेकिन पहले वीएकंड पर ही इस फिल्म को दर्शकों ने फ्लॉप साबित कर दिया। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर चार साल बाद बड़ी स्क्रीन पर नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही हो गई थी और जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तब फैंस द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। ट्रेलर में लोगों को रणबीर कपूर की मासी इमेज देखने को मिली थी, जिस वजह से दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 150 करोड़ के कलेक्शन में बनी यह फिल्म अब तक सिर्फ 40 से 45 करोड़ के आसपास ही जुटाने में कामयाब हो पाई है। 

विज्ञापन
Yashraj Films samrat prithviraj jayeshbhai jordaar shamshera flop on box office in 2022 Will salman khan hit
शमशेरा, टाइगर 3, पठान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और शाहरुख खान पर टिकीं फैंस की निगाहें
यशराज बैनर तले हिंदी सिनेमा में तक 80 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें से कुछ ने शानदार कमाई की। लेकिन साल 2022 में रिलीज हुई इन फिल्मों ने यशराज फिल्म्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ये कहा जा सका है कि यशराज फिल्म्स ने जब-जब पीरियड ड्रामा पर हाथ डाला तब-तब फिल्में फ्लॉप हुईं। ऐसे में अब दर्शकों की निगाहें यशराज के बैनर तले बन रही अगली फिल्म 'टाइगर 3' और 'पठान' पर हैं, जो अगले साल यानी 2023 में रिलीज हो रही हैं। देखना होगा कि क्या ये दोनों फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहती है या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed