फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: विरोध के बाद आमिर खान ने फिल्म में किया बदलाव, क्या बायकॉट की मांग का है असर?

Tue, 02 Aug 2022 10:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 02 Aug 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
aamir khan film laal singh chaddha boycott trends actor made big change after screening
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। काफी लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। आमिर खान के फैंस जो उनकी फिल्मों के लिए महीनों इंतजार करते थे, जिनकी फिल्में देखने के लिए टिकट ब्लैक में बिकते थे और सोशल मीडिया पर खूब बज होता था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा कुछ नहीं हो रहा है, बल्कि फैंस इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

aamir khan film laal singh chaddha boycott trends actor made big change after screening
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान जोर-शोर से लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वह लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस फिल्म को बॉयकॉट न करें। आमिर खान ने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया मीडिया से बातचीत की और अपनी फिल्म में किए गए बदलाव के बारे में बताया। आमिर खान ने कहा फिल्म की साउथ स्क्रीनिंग में बदलाव किया गया है।

aamir khan film laal singh chaddha boycott trends actor made big change after screening
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा साउथ के सुपरस्टार्स एसएस राजामौली, नागार्जुन और चिरंजीवी को दिखाया। उन्होंने इस फिल्म के बारे में साउथ के स्टार का रिएक्शन लिया। जिसके बाद आमिर खान ने कहा अगर हिंदी ऑडियन्स तेलुगू, तमिल और अन्य भाषाओं की फिल्मों का स्वागत कर सकती है, तो उन्हें भरोसा है कि साउथ की ऑडियन्स उनकी फिल्मों को जरूर पसंद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan film laal singh chaddha boycott trends actor made big change after screening
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkhan

आमिर खान ने बताया कि इस फिल्म के एक प्वाइंट पर साउथ के सभी स्टार का एक जैसा रिएक्शन था। आमिर ने कहा वो प्वाइंट मैं आपको नहीं बता सकता, लेकिन उसके बाद हमने लाल सिंह चड्ढा में कुछ बदलाव किया और उस बदलाव बहुत सही था। आमिर खान ने बताया कि हमने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद एक चीज को बदला है। हालांकि उन्होंने फिल्म में क्या बदलाव किया है, इसके बारे में नहीं बताया। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed