आजकल सभी खुद को फिट रखने के लिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना चाहते हैं। अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फिट होना चाहते हैं पर आखिरी मौके पर अपने कदम पीछे हटा लेते हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में शुमार हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको साउथ सिनेमा की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं, जो खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। इन अभिनेत्रियों से प्रेरित होकर आप भी खुद को फिट रख सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इन एक्ट्रेसेज की फिटनेस का राज...
Tuesday Fitness: रश्मिका से लेकर सामंथा तक खुद को ऐसे फिट रखती हैं साउथ की ये एक्ट्रेसेस, जानें इनका रूटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की स्टार सामंथा भी खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। वह अपनी डाइट और एक्सरसाइज को कभी भी स्किप नहीं करतीं और कम से कम एक घंटे वर्कआउट जरूर करती हैं। वह वेट ट्रेनिंग करना पसंद करती हैं और अपने ट्रेनर के बनाए रूटीन को फॉलो करती हैं। इसके अलावा वह नियमित योग करती हैं। उन्हें पावर योगा और एरियल योगा करने से शरीर में लचीलेपन के साथ स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। वह बैलेंसिंग वाले योग भी करती हैं, जिससे स्टेबिलिटी बढ़ती है। इसके अलावा वह अपनी डाइट का भी काफी ध्यान रखती हैं।
View this post on Instagram
कीर्ति सुरेश
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी खुद की फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। वह खुद को फिट रखने के हफ्ते में एक बार योग जरूर करती हैं। इसके अलावा वह जिम में भी जमकर पसीना बहाती हैं। वह कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करना भी पसंद करती हैं। कीर्ती ने अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देकर गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया था। वहीं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी वर्कआउट फोटो साझा करती हैं।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना
'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना को लोग काफी पसंद करते हैं। रश्मिका फिटनेस फ्रीक हैं और कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। वह अक्सर अपनी वर्कआउट करते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका ने बताया था कि वह हफ्ते में चार बार वर्कआउट जरूर करती हैं। वह अक्सर किकबॉक्सिंग, स्किपिंग, स्विमिंग, फास्ट वॉकिंग, डांसिंग और पावर योगा का अभ्यास करती हैं। कार्डियो के अलावा रश्मिका वेट ट्रेनिंग भी करती हैं।
View this post on Instagram
श्रुति हासन
श्रुति हासन भी अपने खूबसूरती और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। श्रुति डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो करने के साथ ही अपनी नींद का भी काफी ध्यान रखती हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए नींद पूरी होना जरूरी है, ऐसे में वह आठ घंटे की नींद लेने की पूरी कोशिश करती हैं। वहीं, उन्हें जिम में कार्डियो ट्रेनिंग और ट्रेडमिल पर दौड़ना काफी पसंद है। इसके अलावा श्रुति किक बॉक्सिंग भी करती हैं और अपने रूटीन को रोमांचक बनाने के लिए वह कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही डांस करना भी पसंद करती हैं।
View this post on Instagram