सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Throwback: तगड़े आशिक रहे आमिर खान, लड़की के लिए मुंडवा दिया था सिर, जानें अभिनेता का यह प्यार भरा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Laal singh chaddha actor aamir khan said he shaved his head after a girl rejects called him intense lover
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चार साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर सिनेमाघरों में लौट चुके हैं। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आई हैं। दमदार कहानी के साथ फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर की खूबसूरत केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। करीना कपूर और आमिर खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी अभिनेता तगड़े वाले आशिक रहे हैं। 

Trending Videos
Laal singh chaddha actor aamir khan said he shaved his head after a girl rejects called him intense lover
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने अपने कई इंटरव्यू में निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। एक बार आमिर ने खुलासा किया था कि वह अपने समय पर तगड़े वाले आशिक रहे हैं। उन्होंने अपना एक किस्सा भी बताया था, जिसमें आमिर ने एक लड़की से मिले रिजेक्शन पर अपना सिर मुंडवा लिया था। ये किस्सा उन दिनों का है, जब अभिनेता ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। आमिर की पहली फिल्म 'होली' थी, जो साल 1984 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान का हेयर स्टाइल काफी चर्चा में रहा था क्योंकि उनके बाल काफी छोटे थे। तब लोगों ने माना था कि अभिनेता ने अपनी फिल्म के लिए ऐसा किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh chaddha actor aamir khan said he shaved his head after a girl rejects called him intense lover
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में अभिनेता ने बताया था कि बहुत से लोग सोचते हैं कि मैंने फिल्म के लिए अपना सिर मुंडवाया, लेकिन रियल में मैंने किसी और वजह से अपना सिर मुंडाया था। आमिर खान ने अपनी इस हरकत को बचकानी बताते हुए कहा था कि मैं एक लड़की को प्यार करता था जिसे मैंने खो दिया था। मेरा मतलब है कि उसने मुझसे कहा था कि मैं प्यार नहीं करती हूं। तब इस बात के रिएक्शन के रूप में मैंने अपना सिर मुंडवा लिया। यह बहुत ही बचकानी और अपरिपक्व हरकत थी। जब केतन ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था तब वह भी मुझे देखकर हैरान रह गए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके बाल कहां है।'

Laal singh chaddha actor aamir khan said he shaved his head after a girl rejects called him intense lover
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के साथ साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी अहम किरदार में हैं। इतना फिल्म में शाहरुख  खान भी धांसू कैमियो करते दिखे हैं। अभिनेत्री की एंट्री ने इस फिल्म का और शानदार बना दिया है। हालांकि, इसके साथ ही आज अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हुई है। ऐसे में पहले दिन कमाई के मामले में दोनों में से कौन सी फिल्म आगे निकल पाती है, ये देखने वाली बात होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed