फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Twitter Review: ‘रक्षाबंधन’ ने लगाई अक्षय कुमार की नैया पार, दर्शकों को भाया भाई-बहन का प्यार

Thu, 11 Aug 2022 12:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 11 Aug 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Twitter Review Akshay Kumar Film leaves Audience Emotional and in love with his acting
रक्षाबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन' के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। साल की शुरुआत से अब तक दो फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय कुमार की इस फिल्म का भी सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ। लोग इसे बायकॉट करने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भाई-बहन के रिश्ते को दिखाती इस फिल्म की कहानी को लोग पसंद कर रहे हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।

Raksha Bandhan Twitter Review Akshay Kumar Film leaves Audience Emotional and in love with his acting
रक्षाबंधन के प्रीमियर के दौरान अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाती है इस फिल्म को रक्षाबंधन त्योहार के दिन ही रिलीज किया गया। ऐसे में फिल्म को देखकर लोग इमोशन हो रहे हैं और ट्विटर पर अक्षय कुमार की सराहना कर रहे हैं। कोई फिल्म में अक्षय की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है, तो किसी को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि यह अक्षय के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है।



Raksha Bandhan Twitter Review Akshay Kumar Film leaves Audience Emotional and in love with his acting
रक्षाबंधन के प्रीमियर के दौरान फिल्म की पूरी टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'रक्षाबंधन' को देखने के बाद लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों फिल्म को अपनी तरफ से 4 से 5 स्टार दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैं अक्षय कुमार की फिल्म को देखकर कब रोई थी', तो दूसरे ने लिखा, 'पहला हाफ आपको हंसाएगा तो दूसरे में आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।' 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Twitter Review Akshay Kumar Film leaves Audience Emotional and in love with his acting
अक्षय कुमार-भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित 'रक्षाबंधन' में दहेज प्रथा और भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार की लेडीलव का रोल भूमि पेडनेकर ने निभाया है। वहीं, फिल्म आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से क्लैश हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों में कौन बाजी मारता है, यह देखना दिलचस्प होगा। सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed