सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड के दिग्गजों को कैसी लगी आमिर की फिल्म? जानें किसने क्या कहा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 Aug 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Sushmita Sen Zoya Akhtar Hansal mehta other bollywood celebs reaction on Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

रक्षाबंधन के मौके पर आमिर खान के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में लग चुकी है। रिलीज के बाद इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों तक फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी के साथ लोगों को आमिर खान की एक्टिंग भी काफी पसंद आ रही है। इस बीच फिल्म पर सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। 

Trending Videos
Laal Singh Chaddha: Sushmita Sen Zoya Akhtar Hansal mehta other bollywood celebs reaction on Aamir Khan Film
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आमिर की नई फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर फिल्म को शानदार बताया है। सुष्मिता ने ट्वीट किया, 'खूबसूरत परफॉरमेंसेस!! लाल सिंह चड्ढा की पूरी टीम को बधाई। फिल्म को देखकर काफी अच्छा लगा।' इसके अलावा मशहूर फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी फिल्म की सराहना की है। वहीं, लगान फिल्म के डायरेक्टर ने भी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha: Sushmita Sen Zoya Akhtar Hansal mehta other bollywood celebs reaction on Aamir Khan Film
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने ट्वीट किया, पांच स्टार नहीं...'लाल सिंह चड्ढा के लिए पांच गोलगप्पे...फिल्म और आमिर-करीना की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी...अतुल की स्क्रिप्ट और अद्वैत का डायरेक्शन कमाल है। इस फिल्म के लिए पूरी टीम को बधाई।' इसके अलावा जिंदगी मिलेगी न दोबारा फिल्म की डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसका पोस्टर शेयर किया है। 

Laal Singh Chaddha: Sushmita Sen Zoya Akhtar Hansal mehta other bollywood celebs reaction on Aamir Khan Film
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। इस फिल्म से आमिर ने चार साल बाद वापसी की है। आमिर को दोबारा बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस फिल्म में आमिर के अलावा नागा चैतन्य, करीना कपूर खान और मोना सिंह भी हैं। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इससे पहले वह सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed