{"_id":"62f90202c338c4331a23f837","slug":"laal-singh-chaddha-farhan-akhtar-supported-aamir-khan-film-said-such-a-beautiful-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: आमिर खान के सपोर्ट में आए 'फरहान अख्तर', बोले- फॉरेस्ट गंप जैसी क्लासिक...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: आमिर खान के सपोर्ट में आए 'फरहान अख्तर', बोले- फॉरेस्ट गंप जैसी क्लासिक...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाल सिंह चड्ढा इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी जो अब रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। लेकिन आमिर की यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। इस फिल्म को लेकर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। जहां एक ओर फैंस फिल्म में आमिर की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इसकी खामियां गिना रहे हैं। हालांकि अब तक कई बड़े कलाकारों ने इस फिल्म की तारीफ की है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म की जमकर सराहना की है।
2 of 4
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या कहा फरहान ने?
ऋतिक रोशन के बाद फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की समीक्षा की है। साथ ही इसे बनाने के लिए पूरी टीम की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'वाकई बहुत खूबसूरत फिल्म है। फॉरेस्ट गंप जैसे क्लासिक फिल्म को जीना आसान नहीं है लेकिन लाल सिंह ने ऐसा कर दिखाया। पूरी टीम को बधाई।'
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य ने भी अहम रोल निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इससे पहले वह सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। जायरा वसीम और आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब तक इतना रहा 'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन
गौरतलब है कि रिलीज के बाद से ही आमिर खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन महज 12 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म की तीन दिन की कुल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक महज 27.96 करोड़ का ही कारोबार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।