फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी, करीना कपूर ने आमिर खान के साथ साझा की तस्वीर

Thu, 15 Oct 2020 03:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 15 Oct 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Laal singh chaddha film shooting wrap up kareena kapoor share photo with aamir khan
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

कोरोना काल की वजह से कई फिल्मों की शूटिंग बीच में रुक गई थी। इन्हीं में से एक फिल्म थी 'लाल सिंह चड्ढा'। अनलॉक की प्रक्रिया जब शुरू हुई तो आमिर खान अपनी टीम के साथ पहले इटली गए उसके बाद बाकी बची शूटिंग उन्होंने भारत में ही की। करीना कपूर ने फोटो साझा कर बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है।

Laal singh chaddha film shooting wrap up kareena kapoor share photo with aamir khan
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके साथ करीना ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो आमिर खान के साथ खेतों में बैठी हुई हैं। तस्वीर के साथ करीना कपूर ने लिखा- 'और हर सफर का एक अंत होता है। आज, मैंने अपनी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की शूटिंग पूरी कर ली। मुश्किल समय, महामारी, प्रेग्नेंसी, नर्वसनेस लेकिन जिस जुनून के साथ हमने शूटिंग की है उसे कुछ नहीं रोक सकता और वह भी सभी सुरक्षा उपायों के साथ।‘ इसके साथ करीना ने आमिर खान, निर्देशक अद्वैत चंदन और टीम के अन्य सदस्यों का शुक्रिया किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And all journeys must come to an end. Today, I wrapped my film Laal Singh Chaddha... tough times... the pandemic, my pregnancy, nervousness but absolutely nothing could stop the passion with which we shot, with all safety measures ofcourse. Thank you @_aamirkhan and @advaitchandan for an intense yet poignant journey... thank you to my most wonderful team @avancontractor, @teasemakeup, @makeupbypompy, @poonamdamania and the entire crew... @nainas89 you were missed. Till we cross paths again...❤️❤️🎈🎈

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

Laal singh chaddha film shooting wrap up kareena kapoor share photo with aamir khan
करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

23 सितंबर को करीना कपूर, पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस पहुंची थीं। करीना यहीं से शूटिंग स्थल पर जाती थीं। बताया जा रहा है कि करीना 20 अक्तूबर तक पैलेस में रहेंगी और यहीं 16 अक्तूबर को शादी की वर्षगांठ भी मनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laal singh chaddha film shooting wrap up kareena kapoor share photo with aamir khan
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

बता दें कि करीना अभी प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा था कि वो फिल्म की बाकी बची शूटिंग कैसे करेंगी। वैसे तो उनके हिस्से की काफी शूटिंग पहले ही हो चुकी थी। बाद में ये जानकारी आई कि बाकी बचे शूट में उनका बेबी बंप स्क्रीन पर ना दिखे इसके लिए वीएफएक्स की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
Laal singh chaddha film shooting wrap up kareena kapoor share photo with aamir khan
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म की कहानी के बहाने देश में पिछले 70 साल में आए बदलाव की झलकियां दिखाने का आमिर का इरादा है। फिल्म की हिंदी स्क्रिप्ट चर्चित अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने लिखी है। 'लाल सिंह चड्ढा' पहले इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अचानक से हुई विश्वव्यापी बंदी की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह 2021 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed