फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha Flop: मेकर्स को झेलना पड़ सकता है करोड़ों का नुकसान, फिल्म को नहीं मिला छुट्टियों का फायदा

Tue, 16 Aug 2022 10:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 16 Aug 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Flop Know About Aamir Khan Film Loss Box Office Collection Budget Reason Behind Low earning
Laal Singh Chaddha - फोटो : अमर उजाला

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। सेलेब्स ने कई बार इंटरव्यू में आमिर खान की बात करते हुए कहा है कि वह न केवल फिल्म बनाने में अपनी पूरी जान लगा देते हैं बल्कि फिल्म की मार्केटिंग पर भी पूरा ध्यान देते हैं। शायद यही कारण है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को केजीएफ: चैप्टर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया और इस बैक-टू-बैक 4 छुट्टियों का फायदा उठाने का प्लान बनाया। हालांकि नतीजा निराशाजनक निकला है। फिल्म को फायदा होने के बजाए नुकसान हो गया। 

Laal Singh Chaddha Flop Know About Aamir Khan Film Loss Box Office Collection Budget Reason Behind Low earning
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नहीं मिला चार छुटि्टयों का फायदा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' ने 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे यानी रक्षा बंधन की छुट्टी वाले दिन फिल्म ने मात्र 11.7 करोड़ रुपये की कमाई की। रिलीज के तीसरे दिन यानी सेकंड सैटरडे (महीने के दूसरे शनिवार) को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं सोमवार यानी 15 अगस्त के मौके पर 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में 18 फीसदी की गिरावट आई।

Laal Singh Chaddha Flop Know About Aamir Khan Film Loss Box Office Collection Budget Reason Behind Low earning
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे समझिए पूरा गणित 

लाल सिंह चड्ढा करोड़ रुपये
पहले दिन की कमाई (रक्षा बंधन की छुट्टी) 11.7
दूसरे दिन की कमाई 7.26
तीसरे दिन की कमाई (महीने का दूसरा शनिवार) 9
चाैथे दिन की कमाई (रविवार) 10
पांचवें दिन की कमाई (15 अगस्त) 7.50
कुल कमाई 45.46
बजट 180
विज्ञापन
विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Flop Know About Aamir Khan Film Loss Box Office Collection Budget Reason Behind Low earning
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कितनी कमाई कर सकती है फिल्म?
अब तक के ग्राफ को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 70 से 80 करोड़ रुपये तक का ही कलेक्शन कर पाएगी। यानी 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को तकरीबन 100 करोड़ का नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
Laal Singh Chaddha Flop Know About Aamir Khan Film Loss Box Office Collection Budget Reason Behind Low earning
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों कमाई नहीं कर पाई लाल सिंह चड्ढा?
एक्सपर्ट की मानें तो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के कई कारण हैं। सबसे पहला कारण इस फिल्म की कहानी है। दरअसल, आमिर खान की फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है जिसे ज्यादातर लोग देख चुके हैं। ऐसे में देखी हुई फिल्म को बदले हुए कलाकारों के साथ देखना मुश्किल होता है। वहीं फिल्म के फ्लॉप होने का दूसरा कारण सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट हैशटैश हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed