{"_id":"62f662e62e940b093d4aa864","slug":"laal-singh-chaddha-vivek-agnihotri-slams-bollywood-heroes-for-romance-20-30-years-old-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSC: 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होते ही भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- 60 साल के हीरो 20 साल की लड़कियों के साथ..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LSC: 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होते ही भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- 60 साल के हीरो 20 साल की लड़कियों के साथ..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 12 Aug 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री- लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के बीच निर्देशक ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेताओं पर ट्विटर के जरिए कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा कि जो खुद 60 साल का है वो उन लड़कियों से रोमांस करने के लिए बेताब है जो उनसे बहुत छोटी हैं।
Trending Videos
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा, 'फिल्म की गुणवत्ता के बारे में भूल ही जाइए जब 60 साल के हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस करने के लिए बेताब है, युवा दिखने के लिए फोटोशॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, बॉलीवुड में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है। 'जवान और कूल दिखने' ने बॉलीवुड को तबाह कर दिया है और इसके लिए केवल एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है।'
Forget the quality of a film, when 60 yr old heroes are desperate to romance 20/30 yr old girls, photoshopping faces to look young, there is something fundamentally wrong with Bollywood.
‘Looking young & cool’ has destroyed Bollywood. And only one person is responsible for this.
विवेक के इस ट्वीट को नेटिजन्स ने तुरंत आमिर खान से जोड़ लिया उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विवेक भाई जब पीके रिलीज हुई थी तब आपने उसका समर्थन किया था, लेकिन अब आप दूसरी तरफ खड़े हैं।' एक अन्य ने कहा, "सर... बॉलीवुड ही क्यों...साउथ में रजनीकांत 20 साल से ये कर रहे हैं...उन पर निशाना क्यों नहीं?' आपकी पार्टी वाले हैं इसलिए ????'
4 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि हाल ही रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। इस फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म में लीड रोल आमिर खान ने निभाया है। वहीं करीना कपूर और नागा चैतन्य और मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X