फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya2 vs LSC: लाल सिंह चड्ढा को कार्तिकेय 2 ने बुरी तरह पछाड़ा, जानें सिर्फ पांच दिन में कितनी निकली आगे

Wed, 17 Aug 2022 12:52 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 17 Aug 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
laal singh chaddha vs karthikeya 2 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan box office collection
karthikeya2 vs lsc - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रदर्शन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। फिल्म से अच्छे खासे कलेक्शन की उम्मीद थी लेकिन आमिर की इस बिग बजट फिल्म को साउथ की एक छोटी फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है। 11 अगस्त को 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी और इसके ठीक दो दिन बाद ही सिनेमाघरों में तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने दस्तक दी, जिसने आते ही धमाल मचा दिया। यह फिल्म ओपनिंग डे से 'लाल सिंह चड्ढा' को टक्कर देने के लिए आगे बढ़ रही है। लेकिन मंगलवार को 'कार्तिकेय 2' ने 'लाल सिंह चड्ढा' के छक्के छुड़ा दिए हैं। अपने चौथे दिन की कमाई के साथ तेलुगू फिल्म ने बाजी मारी है।




 

 

laal singh chaddha vs karthikeya 2 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan box office collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मंगलवार को 'कार्तिकेय 2' की कमाई?
सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' तेलुगू के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। सोमवार को इस फिल्म ने लगभग 7.29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन मंगलवार यानी छठे दिन में इस फिल्म ने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कलेक्शन बेशक गिरा है लेकिन इसके बावजूद 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई से 'कार्तिकेय 2' आगे रही है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने चौथे दिन में ही टोटल कलेक्शन 21.62 करोड़ रुपये कर लिया है।

laal singh chaddha vs karthikeya 2 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan box office collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर ने की महज इतनी कमाई
वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' की खराब कमाई का प्रदर्शन छठे दिन यानी मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में पूरे 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो मेकर्स के लिए काफी खराब संकेत है। इस फिल्म ने मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये है लेकिन अब तक आमिर की यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। फिल्म की टोटल कमाई लगभग 48 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
laal singh chaddha vs karthikeya 2 nikhil siddhartha telugu film beat aamir khan box office collection
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें दोनों फिल्मों की कमाई
 
दिन  लाल सिंह चड्ढा की कमाई
(करोड़ में)
कार्तिकेय 2 का कलेक्शन
(करोड़ में)
गुरुवार 11.7  ----
शुक्रवार 7.26 -----
शनिवार 5.04 
रविवार 10  5.79
सोमवार 7.50 7.07
मंगलवार 2.50  3.50
कुल कमाई 48 (लगभग) 21.62 (लगभग)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed