{"_id":"633e87bdfa80ef5cb74f73da","slug":"laal-singh-chaddha-worldwide-box-office-collection-netflix-ott-rights-budget-aamir-khan-kareena-film-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laal Singh Chaddha: सिनेमाघरों में तो फेल रही 'लाल सिंह चड्ढा', बची-खुची लुटिया नेटफ्लिक्स ने डुबो दी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Laal Singh Chaddha: सिनेमाघरों में तो फेल रही 'लाल सिंह चड्ढा', बची-खुची लुटिया नेटफ्लिक्स ने डुबो दी
आमिर खान अभिनीत फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। थियेटर में 11 अगस्त यानि रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। फिल्म के रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर बॉयकॉट ट्रेंड हुआ था। वजह थी आमिर खान के और करीना कपूर के पिछले कुछ बयान। फिल्म फ्लॉप हुई तो मेकर्स ने इसको ओटीटी पर लाने का सोचा। फिल्म की रिलीज के हिसाब से लाल सिंह चड्ढा 15 दिन पहले ही चोरी-छिपे ओटीटी पर रिलीज हो गई। अब आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल सिंह चड्ढा की कम कमाई के पीछे नेटफ्लिक्स का भी हाथ है। तो चलिए बताते हैं कैसे?
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
11 अगस्त को जब फिल्म रिलीज हुई थी तो सिनेमाघरों में भी लोगों ने इसका जमकर बायकॉट किया था, जिसके बाद फिल्म की जो दुर्गति हुई है वो किसी से छिपी नहीं है। फिल्म रिलीज होने से पहले ये कहा गया था कि लाल सिंह चड्ढा ओटीटी पर कम से कम छह महीने के बाद रिलीज होगी। लेकिन बाद में मेकर्स ने ये फैसला लिया कि फिल्म 20 अक्टूबर को ओटीटी पर आएगी, और अब इस फिल्म को तारीख से 15 दिन पहले रात को चोरी छिपे रिलीज कर दिया गया है।
आमिर खान इस फिल्म को ओटीटी के लिए 150 करोड़ में बेचना चाहते थे। बाद में नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को खरीदने की इच्छा जताई। लेकिन फिल्म की असफलता को देखते हुए नेटफ्लिक्स की शर्त थी वह इसे 80 से 90 करोड़ में ही खरीदेंगे। जब बात नहीं बनी तो आखिरकार आमिर खान ने नेटफ्लिक्स को ये फिल्म 90 करोड़ में ही बेच दी। ओटीटी से आमिर खान की फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 180 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म टिकट खिड़की पर महज 75 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। अगर नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को 150 करोड़ में खरीद लिया होता तो लाल सिंह चड्ढा अपना बजट निकालने में कामयाब हो जाती और करीब 225 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती थी। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 133 करोड़ की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।