फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीली साड़ी के बाद शॉर्ट स्कर्ट में वायरल हुई महिला अधिकारी की तस्वीरें, 'बिग बॉस' का टूटा सपना

Sun, 15 Sep 2019 04:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 15 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Lady polling officer Reena Dwivedi skirt picture viral know about her
Reena Dwivedi - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सोशल मीडिया पर पीली साड़ी वाली अफसर रीना द्विवेदी (Reena Dwivedi) की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर इस महिला की तस्वीरें छाई रहीं और देखते ही देखते यह महिला आम से खास हो गई। लोकसभा चुनाव के 2 महीने बाद एक बार फिर से यह महिला लाइमलाइट में आ गई जिसकी वजह उनकी स्कर्ट वाली तस्वीर है। आज हम आपको इस पीली साड़ी वाली ग्लैमरस अधिकारी के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

Lady polling officer Reena Dwivedi skirt picture viral know about her
रीना द्विवेदी - फोटो : Social media

रीना द्विवेदी है लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। लोकसभा चुनाव में रीना मोहनलालगंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने पीले रंग की यही साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। 

Lady polling officer Reena Dwivedi skirt picture viral know about her
Reena Dwivedi - फोटो : facebook

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में रीना जितनी खुशमिजाज लग रही थीं असल में उनकी जिंदगी तकलीफों से भरी है। इंटरव्यू के दौरान रीना ने बताया था साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई थी। रीना को पति की जगह नौकरी मिली। उनका 13 साल का बेटा भी है। रीना ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिट रहने का शौक है। यहां तक कि ड्रेस का चयन भी वह ये सोचकर करती हैं, ताकि सुंदर दिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lady polling officer Reena Dwivedi skirt picture viral know about her
रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

रीना को भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं लेकिन बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया। अब ऐसा ऑफर मिलेगा तो सोचूंगी। कुछ वक्त पहले अमर उजाला से बात करते हुए रीना ने बताया था, 'लोग मुझसे आकर कह रहे हैं कि आप अगली बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं । मुझे लगा कि वे लोग मजाक कर रहे हैं। अभी मेरे पास ऐसा कोई ऑफर नहीं आया है। अगर आता है तो जरूर देखूंगी।' हालांकि अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि 'बिग बॉस 13' में इस बार सिर्फ सेलिब्रिटीज ही आएंगे। 

विज्ञापन
Lady polling officer Reena Dwivedi skirt picture viral know about her
Reena Dwivedi - फोटो : facebook

अन्य सरकारी अधिकारियों से अलग दिखने वाली रीना द्विवेदी अब पूरे देश में मशहूर हो चुकी हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर चाय पी लो खाना खा लो जैसी वीडियो पोस्ट करने वाली सोमवती महावर और पाकिस्तानी तैमूर के नाम से फेमस बच्चा अहमद शाह भी रातोंरात मशहूर हो गए थे। वहीं हाल ही में रानू मंडल चर्चा में बनी हुई हैं। रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थीं। रानू को हिमेश ने मौका दिया और उनका पहला गाना तेरी मेरी कहानी लॉन्च हो गया है। 

यह भी पढ़ें:- सलमान के 55 लाख के घर देने की वायरल खबर पर रानू मंडल ने तोड़ी चुप्पी, अब बताई असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed