फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोहे की रॉड से परिवार सहित इस अभिनेत्री की कर दी गई थी हत्या, कब्र में दो दिन तक बजता रहा था मोबाइल

Thu, 25 Feb 2021 01:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Feb 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Laila khan murder case: know what happened that night
लैला खान मर्डर केस - फोटो : यूट्यूब

थ्रो बैक स्टोरी में एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताते हैं जिनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया। ये अभिनेत्री हैं पाकिस्तान में पैदा हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान। लैला का असली नाम रेशमा पटेल था। उनकी मां सेलिना पटेल थीं। जिन्होंने तीन शादियां की थीं। सेलिना पटेल की पहली शादी नादिर शाह पटेल से हुई थी, जिनकी बेटी लैला खान थीं।

Laila khan murder case: know what happened that night
लैला खान मर्डर केस - फोटो : फिल्म का पोस्टर

लैला खान को राजेश खन्ना के साथ 2008 में फिल्म वफा: अ डेडली लव स्टोरी के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। हालांकि इस फिल्म से उनके करियर को कुछ खास फायदा नहीं हुआ। वह बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं। लैला खान की मां सेलिना के पास उस दौर में मुंबई में करोड़ों की संपत्ति थी। लैला का करियर कुछ खास चल नहीं रहा था ऐसे में उनकी मां ने सारी संपत्ति बेचकर दुबई शिफ्ट होने का प्लान बनाया।

Laila khan murder case: know what happened that night
लैला खान मर्डर केस - फोटो : फाइल

इन सबके बीच लैला खान ने गुपचुप तरीके से मुनीर खान नाम के शख्स से शादी कर ली। फिल्मी करियर पर कोई असर ना पड़े इसलिए लैला ने इस शादी का खुलासा नहीं किया। कहानी में पेंच तब आता है जब दिल्ली में एक ब्लास्ट में सेलिना के नाम से एक गाड़ी मिलती है। पुलिस पूछताछ में सेलिना के खिलाफ कुछ नहीं मिलता लेकिन जांच में पता चलता है कि लैला का पति मुनीर खान बांग्लादेशी हरकत उल जिहाद इस्लामिक का सदस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Laila khan murder case: know what happened that night
लैला खान मर्डर केस - फोटो : फाइल

पुलिस ब्लास्ट केस में जांच में जुटी ही थी कि सात फरवरी 2011 को लैला खान का पूरा परिवार गायब हो जाता है जिनमें सात सदस्य थे। उस वक्त लैला की उम्र 30 साल थी। लैला के परिवार का ऐसा कोई करीबी भी नहीं था जिसे उनके बारे में फिक्र हो। इस बीच जब लैला गायब हुईं तो उनके साथ फिल्म कर चुके निर्देशक राकेश सावंत ने एक दिन उन्हें फोन किया लेकिन लैला ने फोन नहीं उठाया। सात और आठ फरवरी को राकेश सावंत के अलावा उनके कुछ करीबियों ने भी फोन किया उस वक्त घंटी बज रही थी।

विज्ञापन
Laila khan murder case: know what happened that night
लैला खान मर्डर केस - फोटो : फाइल

लैला लंबे समय से गायब थीं तो राकेश सावंत को फिक्र हुई। उन्होंने उनके घर के पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि वह तो काफी दिनों से यहां नहीं हैं। तब उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया। लैला के गायब होने के बाद उनके पिता नादिर पटेल से पुलिस ने पूछताछ की। उन्हें उनके बारे में कुछ पता नहीं था। सेलिना पटेल के दूसरे पति आसिफ शेख से भी कोई जानकारी नहीं मिलती। वहीं सेलिना का तीसरा पति परवेज टाक तो उनके परिवार के साथ गायब था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed