सब्सक्राइब करें

लैक्मे फैशन वीक 2021 : श्वेता बच्चन नंदा ने फैशन डिजाइनर के तौर पर किया डेब्यू, मोनिशा जयसिंह के साथ की एमएक्सएस लेबल शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2021: Shweta Bachchan Nanda debuts as a fashion designer launches her MXS label with Monisha Jaisingh
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लैक्मे फैशन वीक 2021 को आगाज हो गया है। कोरोना महामारी के बाद फैशन का यह पहला ऐसा इवेंट है, जो इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस फैशन वीक में कई बड़े डिजानर्स ने अपनी कला का नमूना पेश कर रहे हैं। लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन का समापन मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन नंदा के MXS लेबल के साथ हुआ। इस जोड़ी के फैशन डिजाइन 80 के दशक के डिस्को और स्ट्रीट वियर लुक्स से प्रेरित थे। मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन नंदा के इस कलेक्शन में बैंगनी बारिश, मियामी गुलाबी, नियॉन पीला और यूएफओ हरा रंग मौजूद था।

इस डिजाइनिंग जोड़ी के कलेक्शन अमेरिकी टीवी शो जैसे हूज द बॉस, मियामी वाइस और थ्रीज कंपनी की याद दिलाते थे। इस दौरान दोनों ने मिनी, शीथ, बोरी ड्रेस, पेंसिल स्कर्ट और क्रॉप्ड जैकेट जैसी ड्रेसेस की झलक दिखाई। इन ड्रेसेस में डेनिम को कुछ हैवी-ड्यूटी शिमर और फ्रिंज के साथ ग्लिटर दिया गया था, जबकि कार्गो पैंट और बस्टियर के साथ हुडी एक आकर्षक तिकड़ी में लाए थे।

Trending Videos
Lakme Fashion Week 2021: Shweta Bachchan Nanda debuts as a fashion designer launches her MXS label with Monisha Jaisingh
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आराम से पहनने के लिए जंपसूट आसान ड्रेसेस में से एक थे, वहीं अपने फिगर को लेकर जागरुक महिलाओं के लिए जिम में पहनने के कुछ विकल्प भी मौजूद थे। पर्पल 'वी' प्लंज्ड नेकलाइन कफ्तान, मैचिंग पैंट के साथ लाल चमकदार शर्ट और बस्टियर और पैंट के साथ केप-स्लीव जैकेट एक स्टाइलिश लुक साबित हुआ। अपने कलेक्शन के अंत में इस जोड़ी ने शार्प टेलर्ड सफेद के साथ ब्लैक पिन डॉट्स सूट का नमूना दिखाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2021: Shweta Bachchan Nanda debuts as a fashion designer launches her MXS label with Monisha Jaisingh
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब स्टाइलिश ढंग से जीवन जीने की बात आती है, तो मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन नंदा द्वारा पेश किया गया एमएक्सएस लेबल यह सुनिश्चित करेगा कि कैसे ड्रेसिंग सभी आयोजनों के लिए मजेदार हो सकता है।

Lakme Fashion Week 2021: Shweta Bachchan Nanda debuts as a fashion designer launches her MXS label with Monisha Jaisingh
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फैशन वीक में आए डिजाइनर्स में अभिषेक गुप्ता का नाम भी शामिल है। अभिषेक गुप्ता ने इस फैशन वीक में अपना 'बनारस' कलेक्शन पेश किया, जिसमें उनके गृहनगर बनारस की यादों की एक झलक देखने को मिली। अभिषेक गुप्ता के कलेक्शन में महिलाओं के फैशनबल आउटफिट ही नहीं बल्कि, पुरुषों के आउटफिट ने भी सभी को खुश कर दिया। 

विज्ञापन
Lakme Fashion Week 2021: Shweta Bachchan Nanda debuts as a fashion designer launches her MXS label with Monisha Jaisingh
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक गुप्ता ने अपने कलेक्शन को एक फैशन फिल्म की तरह पेश किया, जिसका केंद्र बनारस का फैशन था। अभिषेक ने अपने फैशन आउटफिट को पारंपरिक बुनाई से पूरा किया था, जिसे पहनकर सभी मॉडल ने उनके कलेक्शन को खूबसूरती से पेश किया। उनके द्वारा डिजाइन की गई ड्रेसेस अलग-अलग रंग में मौजूद थीं, जिसमें बरगंडी, हरा, नीला, काला और रिच गोल्ड शामिल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed