आज से छह दिन पहले आईपीएल के जनक ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था। बिजनेसमैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कर दुनिया के सामने अभिनेत्री को अपना बेटरऑफ बताया था। यह पहला मौका था जब लोगों को ललित मोदी और सुष्मिता के प्यार के बारे में पता चला था। इसके बाद ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई बार सुष्मिता के लिए अपने प्यार का इजहार किया, हालांकि सुष्मिता ने एक बार भी ललित मोदी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। अभिनेत्री ने न ही ललित मोदी के साथ कोई तस्वीर शेयर की न ही उनका नाम लेते हुए कोई पोस्ट किया। हालांकि ललित मोदी ने फिर से अपनी एक्टिविटी के जरिए अपने प्यार का नमुना पेश किया है।
Sushmita Lalit Affair: ललित मोदी ने फिर किया सुष्मिता के साथ अपने प्यार का इजहार, यहां देखिए सारे सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरसअल, ललित मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने के बाद इस बात का पता चला है कि बिजनेसमैन सुष्मिता और अपनी जोड़ी से जुड़े तकरीबन 14 हैशटैग्स को फॉलो करते हैं। जी हां, जब ललित मोदी के इंस्टाग्राम पेज पर हमने 'फॉलोइंग' के टैब पर क्लिक कर हैशटैग की लिस्ट को देखते हैं तो हमें पता चलता है कि बिजनेसमैन ऐसे 14 हैशटैग्स फाॅलो करते हैं जिसमें अभिनेत्री के नाम का जिक्र हो , जैसे #सुष्मितासेन, #सुष्मितासेनललितमोदी, #सुष्मितासेनफैन्स आदि। वहीं सुष्मिता, ललित के नाम का एक भी हैशटैग फॉलो नहीं करती हैं।
इंस्टा के प्रोफाइल में किया अपने प्यार का इजहार
सुष्मिता के इंस्टा अकाउंट को करते हैं फॉलो
फॉलो करते हैं सुष्मिता से जुड़ा हर एक हैशटैश
सुष्मिता नहीं फॉलो करती ललित मोदी से जुड़े हैशटैग
एलान के बाद जब यूजर्स ललित मोदी और सुष्मिता सेन को ट्रोल कर रहे थे, तब भी ललित अभिनेत्री के बचाव में सामने आए थे। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, मीडिया मुझे ट्रोल करने के लिए इतना जुनूनी क्यों है। मुझे जाहिर तौर पर चार गलत तरीके से टैग किया जा रहा है। मुझे लगता है कि हम अभी भी मध्य युग में रह रहे हैं कि दो लोग दोस्त नहीं हो सकते हैं और फिर अगर केमिस्ट्री सही है और समय अच्छा है तो जादू हो सकता है। मेरी सलाह जियो और दूसरों को जीने दो।