फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'केसरिया' गाना चुराने के आरोप पर पाकिस्तानी एक्टर की बॉलीवुड को खरी-खरी, कहा- बहुत बेहूदा है...

Thu, 21 Jul 2022 04:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 21 Jul 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actor Feroze Khan reacted to allegation of stealing brahmastra movie  Kesaria song from Laari Chhote
फिरोज खान, केसरिया गाना - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी बैक टू बैक दो फिल्में आने वाली हैं शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं ब्रह्मास्त्र सितंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसका गाना केसरिया का जब टीजर लॉन्च हुआ था, तब ये फैंस को बहुत पसंद आया था। लेकिन जब हाल ही में इस फिल्म का पूरा गाना रिलीज किया गया तो ये फैंस को पसंद नहीं आया। वहीं इस गाने को पाकिस्तान के एक गाने की कॉपी भी बताया गया। केसरिया गाना पाकिस्तान के एक गाने लारी छूटे से काफी मिलता जुलता है। जिसके बाद पाकिस्तान के अभिनेता फिरोज खान ने बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई है। 

Pakistani actor Feroze Khan reacted to allegation of stealing brahmastra movie  Kesaria song from Laari Chhote
केसरिया गाना - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक लंबे समय से दर्शक 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' का इंतजार कर रहे थे। गाने के टीजर में रणबीर और आलिया का रोमांस देखने को मिला था। अब रविवार को जब ये गाना रिलीज किया तो लाखों लोगों ने इसकी खूब तारीफ की तो वहीं इसके कॉपीराइट होने की वजह से मेकर्स को ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये गाना पाकिस्तानी गाने लारी छूटे से पूरी तरह मैच करता है। जब इस गाने का म्यूजिक चुराकर ब्रह्मास्त्र के टाइटल ट्रैक में इस्तेमाल किया गया तो पाकिस्तान के अभिनेता को बॉलीवुड के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया।

Pakistani actor Feroze Khan reacted to allegation of stealing brahmastra movie  Kesaria song from Laari Chhote
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केसरिया गाने को लेकर मेकर्स की तरफ से तो अभी तक कोई रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला है, लेकिन पाकिस्तानी अभिनेता फिरोज खान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- ये काफी बेहूदा है कि बॉलीवुड ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बैन कर रखा है, लेकिन बिना क्रेडिट दिए उनके संगीत को तोड़ मरोड़कर पेश करते हैं। आप लोग अपना कुछ बनाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actor Feroze Khan reacted to allegation of stealing brahmastra movie  Kesaria song from Laari Chhote
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने से पहले करण जौहर पर जुग-जुग जियो की स्क्रिप्ट चुराने और कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड के एक सेगमेंट की भी स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लग चुका है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी लीड रोल में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed