फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara: ओटीटी पर आएगी नयनतारा-विग्नेश की लव स्टोरी, नेटफ्लिक्स ने उठाया डाक्युमेंट्री बनाने का जिम्मा

Thu, 21 Jul 2022 03:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Jul 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan marriage to be stream on Netflix, Know the details here
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 9 जून को हुई इस शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। वहीं, अब जल्द दी नयनतारा और विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंट्री भी आने वाली है। नेटफ्लिक्स के माध्यम से दोनों की लव स्टोरी दर्शकों तक पहुंचेगी, जिसका काम अभी चल रहा है। 

Nayanthara and Vignesh Shivan marriage to be stream on Netflix, Know the details here
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश की शादी तमिलनाडु के महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में हुई थी। अब नेटफ्लिक्स दोनों की इस प्यारी सी लव स्टोरी को डॉक्युमेंट्री का रूप दे रहा है। फिलहाल इस डॉक्युमेंट्री का कोई नाम नहीं रखा गया है। यह भारत में दिखाई जाने वाली पहली ऐसा डॉक्युमेंट्री होगी।

Nayanthara and Vignesh Shivan marriage to be stream on Netflix, Know the details here
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने एक कहा कि हम अनस्क्रिप्टेड कंटेंट का एक घर हैं, जो भारत और बाहर के दर्शकों को बढ़िया कंटेंट से जोड़े रखता है। 20 साल के अपने करियर में नयनतारा एक सुपरस्टार रही हैं। क्रिएटिव पार्टनर, निर्देशक गौतम वासुदेवन और राउडी पिक्चर्स के साथ मिलकर बनी इस डॉक्युमेंट्री में नयनतारा की विग्नेश से शादी होने तक की खूबसूरत कहानी को अपने सदस्यों को दिखाने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara and Vignesh Shivan marriage to be stream on Netflix, Know the details here
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी ने कई ओटीटी प्लेटफार्मों का ध्यान आकर्षित किया था। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने शादी की व्यवस्था के लिए भुगतान किया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपल को विग्नेश के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद नोटिस दिया गया था और नेटफ्लिक्स ने डील से बैकआउट कर लिया था। हालांकि, अब नेटफ्लिक्स ने ऐसी असत्यापित रिपोर्टों पर विराम लगा दिया है। वहीं, बता दें कि नयनतारा शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed