फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस थीं ललिता पवार, इन 10 तस्वीरों में तो पहचान पाना भी मुश्किल

Thu, 18 Apr 2019 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 18 Apr 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
lalita pawar birthday special here unseen pictures
lalita pawar - फोटो : social media

एक्ट्रेस ललिता पवार का नाम सुनते ही एक क्रूर सास का चेहरा सामने आता है। कम ही लोगों को पता है कि कभी वो पर्दे पर बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में भी दिख चुकी हैं। ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं। 

lalita pawar birthday special here unseen pictures
lalita pawar - फोटो : social media

ललिता पवार का जन्म एक कट्टर परिवार में हुआ था। उनके पिता लक्ष्मण राव शगुन एक अमीर बिजनेसमैन थे जो सिल्क और कॉटन का बिजनेस करते थे। ललिता पवार के जन्म का किस्सा भी बड़ा रोचक है। उनकी मां अनुसूया प्रेग्नेंट थीं और अंबा देवी के मंदिर गई हुई थीं। तभी उनको दर्द हुआ और मंदिर के बाहर ही ललिता को जन्म दिया। अंबा देवी के मंदिर में जन्म होने की वजह से ललिता का नाम पहले अंबिका रखा गया था।

 

lalita pawar birthday special here unseen pictures
lalita pawar - फोटो : file photo

ललिता पवार ने फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1928) से 9 साल की उम्र में डेब्यू किया था। 40 के दशक में ललिता पवार ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्में करनी शुरू कीं। उन्होंने करीब 7 दशक तक फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
lalita pawar birthday special here unseen pictures
lalita pawar - फोटो : social media

ललिता अपने पिता के साथ एक बार शूटिंग देखने पहुंची थीं तभी डायरेक्टर नाना साहेब ने उन्हें देखा और चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्में करने के लिए कहा। पहले तो उनके घरवाले राजी नहीं हो रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने बेटी को फिल्मों में काम कराने की सोचा।

विज्ञापन
lalita pawar birthday special here unseen pictures
lalita pawar - फोटो : file photo

ललिता ने कई मूक फिल्मों में काम किया। उनकी पहली बोलती फिल्म हिम्मत-ए-मर्दा (1935) थी। उस दौर में लड़कियों के लिए फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। हीरोइनें खुद अपने स्टंट करती थीं और उस समय के हिसाब से बोल्ड भी मानी जाती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed