{"_id":"622df0dd5ddcec5d071ce83e","slug":"last-tribute-to-bappi-lahiri-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bappi Lahiri: इंस्टाग्राम पर दी गई बप्पी लाहिड़ी को अंतिम श्रद्धांजलि, लिखा- 'विरासत हमेशा रहती है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bappi Lahiri: इंस्टाग्राम पर दी गई बप्पी लाहिड़ी को अंतिम श्रद्धांजलि, लिखा- 'विरासत हमेशा रहती है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 13 Mar 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'डिस्को किंग' बप्पी लाहिड़ी का 16 फरवरी को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नाम की बीमारी थी। उनके निधन के बाद पहली बार शनिवार 12 मार्च को दिवंगत स्टार की याद में उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल डिस्को किंग अपने सिग्नेचर लुक सोने की चेन, गोल्डन एम्बेलिशमेंट, वेल्वीटी कार्डिगन और सनग्लासेस की वजह से जाने जाते थे। इसलिए उनकी मोनोक्रोम फोटो में सोने की घड़ी, कंगन और अंगूठियों को हाईलाइट किया गया है।
2 of 4
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी दा के इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की गई है, जिसमें कैप्शन लिखा है- विरासत हमेशा के लिए रहती है। इस पोस्ट के बाद उनके परिवार के लोगों और फिल्म इंटस्ट्री के लोगों ने कमेंट सेक्शन को भर दिया। उनकी बेटी रेमा लाहिड़ी ने पिता को याद करते हुए लिखा- 'कमबैक डैडी।' वहीं उनके एक अन्य फैन ने लिखा- 'मिस यू बप्पी दा आप हमेशा हमारे दिल में रहते हैं।'
3 of 4
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : Instagram
भले ही बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए गाने तब जितने मशहूर थे, उतने ही आज भी हैं। बप्पी लाहिड़ी सिर्फ अपने गानों की वजह से फेमस नहीं हुए, बल्कि उनका जो 'गोल्डमैन' वाला लुक था, वह अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता था। बप्पी दा को उनका सिग्नेचर लुक इतना पसंद था कि जब उनका निधन हुआ तो परिवार के लोगों ने उन्हें उनके पसंदीदा स्टाइल से सजाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बप्पी लाहिड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लाहिड़ी को 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड के डिस्को किंग कहा जाता था। उन्होंने कई जबरदस्त हिट गाने बनाए थे, जो आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस-डांस, कमांडो, सैलाब, शराबी जैसी कई फिल्मों में अपने फेमस गानों के जरिए खूब धूम मचाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।