फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स को सिनेमाघरों में देखने दर्शकों का उमड़ा सैलाब, दो दिन में ही तीन गुना हुई स्क्रीन्स की संख्या

Sun, 13 Mar 2022 06:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 13 Mar 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
The screen count of The Kashmir Files has been increased on high demand from the audience
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का एक ऐसा सच है जिसे इतने सालों तक कोई निर्देशक नहीं दिखा सके, उसे विवेक अग्निहोत्री ने कर दिखाया है। फिल्म में कश्मीर का सबसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दा सामने रखा गया है, जो अंदर तक हिला देने वाला है। आजादी के बाद घाटी में जो कुछ भी हुआ वह बहुत दर्दनाक था, लेकिन उसे पर्दे पर दिखाना आसान काम नहीं था। इसीलिए 'द कश्मीर फाइल्स' को सिनेमाघरों में दर्शकों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों ने इस फिल्म को खुले दिल से सराहा है। सिर्फ यही नहीं दर्शकों की भारी डिमांड के बाद सीमित स्क्रीन के साथ रिलीज हुई इस फिल्म के लिए स्क्रीन की संख्या बढ़ा दी गई है।  

The screen count of The Kashmir Files has been increased on high demand from the audience
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल प्रभास स्टारर फिल्म 'राधे श्याम' और 'द कश्मीर फाइल्स' एक ही दिन 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। खबरों के मुताबिक प्रभास की फिल्म राधेश्याम की वजह से इस फिल्म को सिर्फ 650 स्क्रीन के साथ देशभर में दिखाया जाा रहा था। ऐसे में दर्शकों का कहना है कि एक अच्छी और जरुरी फिल्म होने के बाद भी इसे इतनी कम स्क्रीन पर क्यों दिखाया जा रहा है। ऐसे में दर्शकों की भारी मांग के बाद रविवार तक इस फिल्म की स्क्रीन संख्या 650 से बढ़ाकर 2000 कर दी गई है। 

The screen count of The Kashmir Files has been increased on high demand from the audience
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दिल को छू लेने वाली इस कहानी को देखकर दर्शक भावुक हो रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं हरियाणा, गुजरात और  मध्यप्रदेश सरकार ने इस फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The screen count of The Kashmir Files has been increased on high demand from the audience
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के अभिनय को बहुत सराहना मिल रही है। फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर जैसे तमाम अन्य दिग्गज कलाकार हैं। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म और उनके बेघर होने की कहानी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed