फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhe Shyam vs The Kashmir Files: बॉक्स ऑफिस पर छाई द कश्मीर फाइल्स, 'राधे श्याम' को पछाड़कर दूसरे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Sun, 13 Mar 2022 05:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Mar 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Radhe Shyam vs The Kashmir Files movie big budget and box office collection day 2
राधे श्याम, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

बीते शुक्रवार यानी 11 मार्च बॉक्स ऑफिस के लिए काफी महत्वपूर्ण तारीख रही है। इस दिन दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिसमें पहली साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'राधे श्याम' है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और दूसरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया है। 'राधे श्याम' से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, ऐसे में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही थी, उससे पहले ही एडवांस में करोड़ों की बुकिंग हो गई थी। लेेकिन अब महज 14 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 'राधे श्याम' को कड़ी टक्कर दी है। इतना ही नहीं, कलेक्शन के मामले में 'द कश्मीर फाइल्स' प्रभास की फिल्म से काफी आगे निकल गई है। दोनों के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जो 'राधे श्याम' के मेकर्स के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है।

Radhe Shyam vs The Kashmir Files movie big budget and box office collection day 2
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'द कश्मीर फाइल्स' का शानदार कलेक्शन
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं और दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अनुमान से काफी ज्यादा था। माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन सिर्फ 1.50-2 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी रही।

Radhe Shyam vs The Kashmir Files movie big budget and box office collection day 2
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' ने दूसरे दिन दोगुनी रफ्तार से कमाई की है। इस फिल्म ने शनिवार को कुल 7 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो पहले दिन के मुकाबले दोगुना है और ऐसा हिंदी सिनेमा में पहली बार हुआ है। महज दो दिनों में इस फिल्म ने अपने बजट का 70 प्रतिशत से भी ज्यादा का आंकड़ा छू लिया है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए काफी खुशी की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhe Shyam vs The Kashmir Files movie big budget and box office collection day 2
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के उस दर्द दिखाया है, जो उन्होंने साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार के दौरान झेला था। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है। ये फिल्म को करीब 700 स्क्रीन पर ही रिलीज हुई है। हालांकि, रविवार तक फिल्म स्क्रीन की सख्या दो हजार तक हो चुकी है।

विज्ञापन
Radhe Shyam vs The Kashmir Files movie big budget and box office collection day 2
राधे श्याम - फोटो : social media

राधे श्याम का कलेक्शन
'राधे श्याम' में प्रभास के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म का 350 करोड़ के आसपास का बजट है। फिल्म दक्षिण भारत में अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है लेकिन फिल्म हिंदी पट्टी के दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब नहीं हो रही है। पहले दिन इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ। शनिवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऑल ओवर इंडिया में 'राधे श्याम' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 24 से 27 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed