फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood : 'फुकरे 3' की शूटिंग शुरू, पुलकित सम्राट ने सेट से तस्वीरें की साझा, वरुण और मनजोत भी आए नजर

Sun, 13 Mar 2022 04:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 13 Mar 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
fukrey 3 shooting started, pulkit samrat shared the photos on instagram
फुकरे 3 की शूटिंग हुई शुरू - फोटो : Instagram @pulkitsamrat

पुलकित सम्राट स्टारर 'फुकरे 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म ‘फुकरे’ 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिला। इसके बाद 2017 में ‘फुकरे रिटर्न्स’ आई थी। अब इस फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘फुकरे 3’ आने वाली है, जिसके लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है।

fukrey 3 shooting started, pulkit samrat shared the photos on instagram
फुकरे - फोटो : सोशल मीडिया

पुलकित ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वो को-स्टार वरुण शर्मा, मनजोत सिंह के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पुलकित ने अपने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘फुकरे 3' आपकी सेवा में। इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ हो मनजोत और वरुण ने भी अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट डालकर शूटिंग शुरू होनी की जामकारी दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

fukrey 3 shooting started, pulkit samrat shared the photos on instagram
फुकरे और फुकरे रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इससे पहली 'फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ को भी मृगदीप सिंह ने ही डायरेक्ट किया था। इसके साथ ही यह फिल्म रितेश सिधवंद व फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में पुलकित के अलावा ऋचा चड्ढा, पकंज त्रिपाठी, वरुण शर्मा नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fukrey 3 shooting started, pulkit samrat shared the photos on instagram
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता अली फजल ने बाकी प्रोजेक्ट के चलते ‘फुकरे 3’ को अलविदा कह दिया है। फुकरे की पहले फिल्मों का हिस्सा रहे अली इस बार अपनी तारीखों की वजह से फिल्म से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अली विशाल भारद्वाज की ‘खूफिया’ में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
fukrey 3 shooting started, pulkit samrat shared the photos on instagram
फुकरे - फोटो : सोशल मीडिया

इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसान तरीके से ज्यादा रुपये कमाने के लिए एकजुट हो जाते हैं। वहीं, ऋचा चड्ढा फिल्म में विलेन रोल में नजर आई थीं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी ये फिल्म लोगों का मनोरंजन करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed