फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NMIC: दो साल बाद फिर खुला राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय, अक्षय और कृति सैनन ने सिनेप्रेमियों को दिया ये खास न्यौता

Sun, 13 Mar 2022 04:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Mar 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
National Film Museum reopened after two years, Akshay and Kriti Sanon gave this special invitation to cinema lovers
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहाल- अक्षय कुमार और कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा की अनमोल धरोहरों के चलते मुंबई आने वाले सिने प्रेमियों की पसंदीदा जगह रहे राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा) को लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है। संग्रहालय के दोबारा खोले जाने के मौके पर द विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब ने संग्रहालय परिसर में विंटेज कारों की एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म 'बच्चन पांडे' के सितारे अक्षय कुमार और कृति सैनन यहां खास तौर से मौजूद रहे। करीब दो साल बाद आम जनता के लिए संग्रहालय को फिर से खोले जाने पर दोनों सितारों ने खुशी जताई और उम्मीद की कि इसके साथ ही अब मुंबई में सिनेमा के इस सबसे बड़े आकर्षणों में से एक में दुनिया भर के लोगों का आना जाना फिर से शुरू हो जाएगा। संग्रहालय मंगलवार से रविवार तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे आम जनता के लिए खुला रहेगा।

National Film Museum reopened after two years, Akshay and Kriti Sanon gave this special invitation to cinema lovers
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय  में सिनेमा से जुड़ी यादों का बेहतरीन संकलन है। शिवाजी गणेशन द्वारा फिल्म 'वीरा पंड्या कट्टाबोम्मन' में धारण किया गया सुरक्षा कवच, फिल्म 'आदिमै पेन' में एम जी रामचंद्रन का पहना गया लाल रंग का कोट इसकी अनमोल धरोहरों में शामिल है। इसके अलावा यहां पर तमाम ऐतिहासिक व लोकप्रिय फिल्मों के पोस्टर, उनकी प्रतिलिपियां, पोस्टर, प्रचार सामग्रियां, गाने, ट्रेलर, सिनेमा से जुड़ी पुरानी पत्रिकाओं के साथ  फ़िल्म निर्माण व वितरण से जुड़े आंकड़े भी उपलब्ध हैं।


National Film Museum reopened after two years, Akshay and Kriti Sanon gave this special invitation to cinema lovers
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव नीरजा शेखर ने बताया कि  राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय  बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसका उद्घाटन 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। कोरोना के चलते लंबे समय तक ये बंद रहा और अब इसे फिर से खोला जा रहा है। संग्रहालय में देश भर के सिनेमा और सिनेमा की हस्तियों से जुड़ी कई वस्तुएं संग्रहित हैं और आने वाले समय में इसे और संवर्धित करने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Film Museum reopened after two years, Akshay and Kriti Sanon gave this special invitation to cinema lovers
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस खास मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने संग्रहालय के फिर से खुलने पर खुशी जाई और कहा कि यहां संग्रहीत तमाम फिल्में उनकी परवरिश का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपील की कि हर सिनेप्रेमी को यहां जरूर आना चाहिए क्योंकि हर फिल्मकार और फिल्मों को पसंद करने वाले हर व्यक्ति के लिए यह जगह किसी मंदिर से कम नहीं है। वहीं, यहां आकर अभिनेत्री कृति सैनन भी खासी उत्साहित दिखीं। कृति कहती हैं, "मैं इस संग्रहालय में आकर बेहद प्रभावित हुई। इसे जिस तरह से तैयार किया गया है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। यहीं आकर मुझे पता चला कि 1940 दशक में दक्षिण भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक 'चंद्रलेखा' पहली फिल्म थी जिसने पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर अपना रुतबा दिखाया और दक्षिण भारत के फिल्म निर्माताओं को उत्तर भारत के दर्शकों तक पहुंचने का क्रम शुरू किया।"

विज्ञापन
National Film Museum reopened after two years, Akshay and Kriti Sanon gave this special invitation to cinema lovers
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के निदेशक रविंद्र भाकर ने बताया कि आने वाले दिनों में नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा (एनएमआईसी) एक विशिष्ट संग्रहालय के रूप में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा। एशिया के इस सर्वश्रेष्ठ संग्रहालय का निर्माण दुनिया भर के प्रतिष्ठित संग्रहालयों की गुणवत्ता व गौरव को ध्यान में रखकर किया गया है। सिनेमा से जुड़ी ऐतिहासिक व दुर्लभ किस्म की वस्तुएं इसे एक अनूठे संग्रहालय के तौर पर स्थापित करती हैं। इस संग्रहालय की बनावट भी अपने आप में अद्भुत व दर्शनीय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed