श्रीदेवी के जाने के बाद कपूर खानदान इस सदमे से उभरने की कोशिश कर रहा है। बुधवार शाम बोनी और अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने फैंस और मीडिया से श्रीदेवी के लिए अपना प्यार और सम्मान दिखाने की गुजारिश की।
श्रीदेवी के प्रेयर मीट के आखिरी वीडियो ने हर किसी को रुलाया, आप भी जरूर देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में प्रेयर मीट रखी गई थी। इस दौरान बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजली दी। इस प्रेयर मीट के अंदर का एक वीडियो सामने आया है।
this is a last pic of sridevi mam we will love you mam and mis you soo much pic.twitter.com/9sjtsCFrIz
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक महिला रोते हुए फोन से यह वीडियो बना रही है। वो श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के चारों ओर घूम रही है। वीडियो में कुछ पल के लिए अनिल कपूर भी नजर आए।
Sridevi funeral: Fans, actors pay last respects to superstar - https://t.co/f0KlkVQpmq https://t.co/Tl7W4FCNfy pic.twitter.com/ur3K7D2ec1
— Suchitra Karthik (@ipragna) March 1, 2018
श्रीदेवी को रेड और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनाई गई थी। एक सुहागन की तरह उनका मेकअप किया गया था। प्रेयर मीट में रानी मुखर्जी ने सारा काम संभाला। रानी, श्रीदेवी को अपनी बड़ी बहन की तरह मानती थीं।
प्रेयर मीट के बाद सफेद फूलों से सजे ट्रक से श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रीदेवी के हजारों फैंस ने हिस्सा लिया। श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के लिए शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन भी पवनहंस क्रिमेटोरियम पहुंचे थे।