फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lata Mangeshkar Birthday: आशा भोसले ने बहन लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई, प्रधानमंत्री मोदी ने भी कही ये बात

Mon, 28 Sep 2020 06:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 28 Sep 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Birthday: Asha Bhosle Wishes Lata With Old Throwback Picture
लता मंगेशकर और आशा भोसले - फोटो : Twitter- @ashabhosle

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज यानी 28 सितंबर को जन्मदिन है। लता मंगेशकर (Legendary singer Lata Mangeshkar) आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Lata Mangeshkar Birthday: Asha Bhosle Wishes Lata With Old Throwback Picture
आशा भोसले - फोटो : File Photo

आशा भोसले ने एक तस्वीर साझा कर लिखा है- लता दीदी को  91वे जन्मदिन की बधाई। यह तस्वीर हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाती है जिसमें दीदी को बाईं ओर बैठे हुए देखा जा सकता है और मीना ताई और मैं उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। आशा भोसले की इस तस्वीर को करीब चार हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
 

Lata Mangeshkar Birthday: Asha Bhosle Wishes Lata With Old Throwback Picture
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter @BJPLive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को 91वें बर्थडे की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, ''आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Birthday: Asha Bhosle Wishes Lata With Old Throwback Picture
पंडित जसराज, लता मंगेशकर, आशा भोसले - फोटो : File Photo

एक दौर ऐसा था जब लता मंगेशकर और आशा भोसले की तुलना की जाती थी कि आखिर दोनों बहनों में से कौन बेहतर है। लेकिन फिर भी दोनों बहनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई है। दरअसल जब दोनों बहने छोटी थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसकी वजह से दोनों को परिवार के सपोर्ट के लिए सिंगिंग शुरू करना पड़ा।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Birthday: Asha Bhosle Wishes Lata With Old Throwback Picture
लता मंगेशकर - फोटो : twitter@mangeshkarlata

बता दें कि साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed