{"_id":"5dd368668ebc3e54be28b6a3","slug":"lata-mangeshkar-health-update-actor-dharmendra-tweet-on-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लता मंगेशकर के चेकअप को अमेरिका से आए डाक्टर, धर्मेंद्र का ट्वीट- 'जमाने की जान...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लता मंगेशकर के चेकअप को अमेरिका से आए डाक्टर, धर्मेंद्र का ट्वीट- 'जमाने की जान...'
Tue, 19 Nov 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती हैं । लता जी को लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ीं, हालांकि परिवार ने इन खबरों को निराधार बताया । कई सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के जरिए लता जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अब बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने ट्वीट कर लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट दिया है । धर्मेंद्र ने ट्वीट किया- 'जान हो जमाने की... यूं ही मुस्कुराती रहो... लव यू लता जी।' इस ट्वीट के साथ धर्मेंद्र ने लता जी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की । खबर है कि अमेरिका से आये चिकित्सकों के एक दल ने भी लता मंगेशकर के स्वास्थ्य की जांच की है।
लता मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही अस्पताल के अनुसार, लता जी की तबीयत में सुधार हो रहा है। हालांकि, वो अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। 90 साल की गायिका लता मंगेशकर को पिछले हफ्ते सांस लेने में तकलीफ होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात तक लता मंगेशकर को वेंटिलेटर पर रखा गया था ।
JAAN ho zamane ki ..........youn hi muskrati raho🙏. Love you lata ji ......... pic.twitter.com/P7bPYeqVFJ
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) November 18, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar
- फोटो : social media
लता मंगेशकर की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने बताया था कि उनकी सेहत में पहले के मुकाबले सुधार है। वो अभी भी अस्पताल में हैं और जब डॉक्टर घर ले जाने की अनुमति देंगे, तभी उन्हें घर लेकर जाएंगे। उद्योगपति हर्ष गोयंका ने रविवार को लता जी के स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी ।
विज्ञापन
lata mangeshkar
उन्होंने लिखा, 'अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक के डॉक्टरों का एक समूह लता जी को देखने आया था। यह सूचना देते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सेहत निरंतर बेहतर हो रही है ।' बता दें लता मंगेशकर का करियर 7 दशक लंबा रहा और अब तक उन्होंने 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं ।