फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता जी के हेल्थ अपडेट से लेकर इंडिया में ट्रोलर्स का शिकार हुईं 'केटी पैरी', आज की बड़ी खबरें

Sun, 17 Nov 2019 07:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 17 Nov 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health Update To Katy Perry Trolled Five Big News
लता मंगेशकर, केटी पैरी - फोटो : Social Media

फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे लता मंगेशकर की तबीयत में कितना हुआ सुधार, डिंपल कपाड़िया का हेल्थ अपडेट, आराध्या की बर्थडे पार्टी में कौन-कौन हुआ शामिल, और बिग बॉस के घर से होने वाला है कौन बाहर। 

Lata Mangeshkar Health Update To Katy Perry Trolled Five Big News
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर की तबीयत में हो रहा सुधार
मशहूर गायिका लता मंगेशकर अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर उनकी टीम लगातार जानकारी दे रही है। हालांकि अब उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पूरी खबर पढ़े: लता मंगेशकर को लेकर फैली कई अफवाहें, परिवार के बाद अब इस सेलिब्रिटी ने बताई सच्चाई

Lata Mangeshkar Health Update To Katy Perry Trolled Five Big News
dimple kapadia - फोटो : amar ujala

डिंपल कपाड़िया का बयान
बीते दिन अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के बारे में कहा जा रहा था कि वे अस्पताल में हैं। लेकिन उन्हें क्या हुआ है इस बारे में किसी को नहीं पता। अब इस बारे में खुद डिंपल ने बयान दिया है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार डिंपल कपाड़िया ने कहा है कि 'मैं जिंदा हूं और स्वस्थ हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं। अब वो बेहतर हैं। उनकी तबीयत ठीक है। मैं सभी की प्रार्थना और शुभकामनाएं चाहती हूं।' तो ये तो अब साफ हो गया है कि तबीयत ना ही डिंपल की खराब हो और ना ही अक्षय की।

पूरी खबर पढ़े: डिंपल कपाड़िया के अस्पताल में भर्ती होने की आई थी खबर, पहली बार अभिनेत्री ने दिया ये बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health Update To Katy Perry Trolled Five Big News
Aishwarya and Aradhya - फोटो : instagram

आराध्या की बर्थडे पार्टी
बॉलीवुड में वैसे तो किसी ना किसी का बर्थडे आता ही रहता है और उनमें लगता है सितारों का जमावड़ा। और जब बात हो बच्चन परिवार की हो तो क्या ही कहना। दरअसल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का शनिवार को 8वां बर्थडे मनाया गया। इस मौके पर पार्टी ऑर्गेनाइज की गई। जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, रितेश देशमुख, करन जौहर सहित कई सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे। पार्टी में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी पोती आराध्या के साथ एंजॉय करते हुए दिखे।

पूरी खबर पढ़े: आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में अबराम सहित पहुंचे ये स्टार किड्स, शाहरुख-सोनाली ने भी बांधा समां

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Health Update To Katy Perry Trolled Five Big News
katy perry

केटी पैरी हुईं ट्रोलर्स का शिकार
हॉलीवुड की पॉप स्टार केटी पैरी मुंबई में एक कॉन्सर्ट के लिए आई थीं। केटी के कॉन्सर्ट ने तो खूब लाइम लाइट बटोरी ही लेकिन वापस जाते समय उससे ज्यादा लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल कॉन्सर्ट के बाद जाते समय केटी से एयरपोर्ट पर जब पासपोर्ट मांगा गया। तब उन्होंने उसकी बात को अनसुना किया और चलती बनी। बस फिर क्या था। लोगों को उनका ये बर्ताव जरा भी पसंद नहीं आया और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

पूरी खबर पढ़े: पासपोर्ट न दिखाने पर ट्रोल हुईं पॉप सिंगर केटी पैरी, यूजर बोले- 'ये बेहद घटिया हरकत है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed