हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर फिलहाल गायिकी से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए फैंस को अपनी जिदंगी के बारे में भी जानकारी देती रहती हैं। साथ ही लता मंगेशकर अपने सहयोगी कलाकारों को भी सोशल मीडिया पर याद करती रहती हैं।
ये संगीतकार थे लता मंगेशकर के राखी भाई, गायिका ने जन्मदिन में ऐसे किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर ने इस बार बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार मदन मोहन को याद किया है। अपनी धुन और संगीत से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मदन मोहन का जन्म 25 जून साल 1924 को इराक में हुआ था। लता मंगेशकर उन्हें राखी बांधती थीं। मदन मोहन के जन्मदिन पर लता मंगेशकर ने उन्हें याद किया है।
लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदन मोहन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने भाई के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। लता मंगेशकर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'नमस्कार, महान संगीतकार और मेरे राखी भाई मदन मोहन जी की आज जयंती है। मैं उनको कोटी-कोटी प्रणाम करती हूं।'
A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar) on
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर का मदन मोहन के लिए लिखा यह पोस्ट वायरल हो रहा हैं। उनके कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। इतना ही नहीं दिग्गज गायिका अपनी थ्रोबैक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी यादों को याद करती हैं।
हाल ही में लता मंगेशकर ने अपनी मां को याद किया था। उन्होंने अपनी मां की 25वां पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया था। इस मौके पर लता मंगेशकर ने मां की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था, 'आज मेरी परम पूज्य माता जी की 25वीं जयंती हैं। मैं उनके चरण मैं कोटी-कोटी प्रणाम करती हूं।' लता मंगेशकर के फैंस ने भी उनकी मां की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar) on