लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। लता जी का जीवन उपलब्धियों से भरा पड़ा है। लता जी अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं। खास बात है कि सिर्फ लता ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिनके बीच बहुत करीबी रिश्ता है। लता जी के जन्मदिन पर जानिए उन 10 हस्तियों के बारे में जो एक दूसरे के करीबी रिश्तेदार हैं।
लता मंगेशकर की असल जिंदगी में रिश्तेदार हैं श्रद्धा कपूर, जानिए 10 सितारों के रिश्तों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर- श्रद्धा कपूर
लता मंगेशकर और आशा भोसले श्रद्धा कपूर के नाना की कजिन हैं। श्रद्धा कपूर के नाना जी तो अब इस दुनिया में नहीं है। श्रद्धा कपूर के नाना जी क्लासिकल सिंगर थे। इस लिहाज से श्रद्धा लता मंगेशकर और आशा भोसले की नातिन हुईं।
मोहनीश बहल-काजोल
मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। मोहनीश बहल की मां नूतन और काजोल की मां तनूजा सगी बहने हैं। इस हिसाब से मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन हैं। काजोल आखिरी बार फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में नजर आई थीं। वहीं मोहनीश इस वक्त 'संजीवनी' सीरियल में नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर-कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कटरीना कैफ को मुंहबोली बहन मानते हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड में आने के बाद से ही कटरीना अर्जुन कपूर को अपना भाई मानती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन-सोनू सूद
ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेता सोनू सूद को अपना मुंहबोला भाई कहती हैं। फिल्म 'जोधा-अकबर' में इन दोनों ने भाई-बहन का रोल निभाया था तब से ही दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता है।