सेना को एक करोड़ की मदद देंगी लता मंगेशकर
लता सैनिकों को देंगी एक करोड़ और प्रकाश झा के जन्मदिन सहित, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की गीदड़ भभकी
पुलवामा हमले के बाद बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले से पाकिस्तान सरकार बौखला गई है। हमले के बाद अजय देवगन समेत बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने पाकिस्तान में फिल्मों को रिलीज नहीं करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी दी है। हमले से बौखलाए पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने बताया कि फिल्म प्रदर्शक एसोसिएशन ने भारतीय फिल्मों के बहिष्कार का फैसला लिया है। साथ ही भारत में बने एड फिल्मों का प्रसारण भी नहीं करने का निर्देश जारी हुआ है।
पढ़ें: एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की एक और गीदड़ भभकी, भारतीय फिल्मों को लेकर किया ये ऐलान
लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा का आज जन्मदिन है। साल 1984 में सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित फिल्म धामुल से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद फिल्म गंगाजल उनकी हिट लिस्ट में शामिल है। प्रकाश झा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में।
पढ़ें: प्रकाश झा ने इन 5 फिल्मों को बनाकर रचा इतिहास, इस फिल्म से तो अजय देवगन भी बने सुपरस्टार
एरियाना ने सेलेना को छोड़ा पीछे
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे ने सेलेना गोमेज को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली वूमेन सेलिब्रिटी बन गई हैं। एरियाना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिछले 4 महीने में 130 लाख नए फॉलोवर जुड़े हैं। वहीं अगर टॉप सेलिब्रिटी की बात करें तो फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो का नाम पहले नंबर पर आता है। इस लिस्ट में कोई भी भारतीय सेलिब्रिटी अपनी जगह नहीं बना पाया है।
पढ़ें: सेलेना को पीछे छोड़ इस सिंगर ने बनाया रिकॉर्ड, बनीं इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला
इस वजह से ट्रोल हुईं सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने पिछले साल फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। इसके अलावा उनकी दूसरी फिल्म सिंबा भी हिट रही थी। सारा की पॉपुलरिटी में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। अब सारा अली खान अपनी एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो गई हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सारा अली खान एक लंबे शख्स के साथ खड़ी हैं लेकिन तस्वीर में जहां सारा अली खान की परछाई दिख रही है वहीं पास खड़े शख्स की परछाई नहीं है। बस फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर ने तस्वीर को फोटोशॉप बताया।
पढ़ें: फोटोशूट पर इस वजह से ट्रोल हुईं सारा अली खान, यूजर्स बोले- 'हमसे ही एडिटिंग करवा लेते'