Hindi News
›
Photo Gallery
›
Mumbai
›
late 90s bollywood fashion Akshay Kumar ajay devgan anil kapoor Akshay Kumar worst style
{"_id":"600186cb8ebc3e2e6915792e","slug":"late-90s-bollywood-fashion-akshay-kumar-ajay-devgan-anil-kapoor-akshay-kumar-worst-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 दशक में इन अभिनेताओं के फैशन का उड़ता था मजाक, अब लुक्स के मामले में देते हैं आज के हीरो को टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 दशक में इन अभिनेताओं के फैशन का उड़ता था मजाक, अब लुक्स के मामले में देते हैं आज के हीरो को टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:31 AM IST
बॉलीवुड में 90 का दशक ऐसा था जिस दौरान एक से बढ़कर एक प्रयोग किए गए। इसमें लुक्स से लेकर स्टाइल तक बदलने की कोशिश की गई। उस दौरान अभिनेताओं के फैशन देख शायद अभी हंसी आ जाए। लेकिन उस वक्त उन्हें वाह-वाही भी मिली थी। हालांकि, वक्त बदला तो उन अभिनेताओं की पर्सनैलिटी और फैशन स्टाइल में भी जबरदस्त बदलाव आया है। या यूं कह लें कि बढ़ती उम्र ने इनको और भी ज्यादा हैंडसम बना दिया है।
Trending Videos
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : Social media
सुनील शेट्टी को इंडिया का अर्नोल्ड श्वार्जनेगर कहा जाता है। 59 साल की उम्र में भी सुनील बेहद फिट हैं। वे 90 के दौर के सबसे हिट स्टार थे, हालांकि, फैशन के मामले में उन्हें तब ज्यादा सराहना नहीं मिली। तब लगभग सभी फिल्मों में उन्हें ढीली पैंट्स, खुली शर्ट और बिखरे बालों के साथ देखा जाता था। लेकिन अब सुनील शेट्टी का फैशन ग्राफ भी बढ़ गया है। यही नहीं, बढ़ती उम्र के बावजूद सुनील इंटेंस वर्कआउट से नहीं चूकते। उन्हें घंटों जिम में पसीना बहाना बेहद पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social media
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म में उन्होंने खूब तारीफे बटोरी, लेकिन दर्शकों को उनका स्टाइल खास पसंद नहीं आया था। हालांकि वक्त से साथ उन्होंने अपनी फिटनेस के साथ साथ कपड़ों पर भी ध्यान देना शुरू किया। नतीजा ये कि अब अक्षय अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से यंगस्टर्स को भी इंस्पायर करते हैं।
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : Social Media
बीते दो दशकों में अजय देवगन बॉलीवुड के सिंघम बन चुके हैं। फिल्म में उनका होना ही उसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी है। अजय देवगन को अपने लुक्स के लिए जहां पहले क्रिटिसाइज किया जाता था अब वहीं तारीफें मिलती हैं। 90s के दौर में अजय देवगन का जादू ऐसा चला कि वे हर फिल्म के बाद पहले से बड़े स्टार बनते गए। वहीं 90s से लेकर अब तक अजय देवगन के लुक्स में काफी बदलाव आया है। बढ़ती उम्र के साथ अजय ने अपने लुक्स पर काफी मेहनत की है जो उनकी तस्वीरों में भी दिखती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कपूर
- फोटो : Social Media
एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जिनकी बढ़ती उम्र का कोई असर नहीं दिखता। 64 साल की उम्र में भी उनमें यंगस्टर्स जैसी एनर्जी है। अनिल कपूर की बेटी सोनम और बेटे यशवर्धन ने भी फिल्मों में डेब्यू कर लिया है, लेकिन अनिल का जलवा आज भी कायम है। आज अनिल भले ही एक सुपरस्टार का दर्जा रखते हो लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास पैसों की कमी थी और उनके पास रहने के घर तक नही था। हालांकि 90 के दशक के जवां अनिल कपूर और 64 साल के अनिल कपूर में कितना फर्क है ये अंदाजा आप उनकी तस्वीरों से लगा सकते हैं। कहा जा सकता है कि बढ़ती उम्र में अनिल सुपर स्टाइलिश हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।