सब्सक्राइब करें

Babil khan: "बाबा को अंतिम वक्त में समझ आई थी मां की कीमत", इरफान खान के बेटे का बड़ा बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 07:59 AM IST
विज्ञापन
late actor Irrfan khan son Babil speaks about her mother sutapa sikdar sacrifices to make his father a global star
बाबिल खान, सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : social media

ग्लोबल स्टार रहे दिग्गज अभिनेता इरफान खान करीब दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी यादें सबको अब भी सताती हैं। इरफान के चाहने वाले उन्हें आज बेहद शिद्दत से याद करते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले इरफान के बेटे बाबिल अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। वह अक्सर अपने पिता की यादें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पिता इरफान और मां सुतापा के रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए। 

Trending Videos
late actor Irrfan khan son Babil speaks about her mother sutapa sikdar sacrifices to make his father a global star
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : social media

मां सुतापा के बिना कुछ नहीं बाबा 
इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता के करियर के लिए अपनी मां सुतापा सिकदर के बलिदानों के बारे में खुलकर बात की। बाबिल ने बातचीत के दौरान कहा कि मां के बिना बाबा ऐसे दमदार अभिनेता कभी नहीं बन पाते। वह जो भी थे, सिर्फ मेरी मां की वजह से थे। मेरी मां ने हमें पालने के लिए कईं बलिदान दिए, जिनमें से एक उनका करियर भी था। मां ने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि बाबा बिना किसी परेशानी के अपना काम करते रहें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
late actor Irrfan khan son Babil speaks about her mother sutapa sikdar sacrifices to make his father a global star
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं मिलता पर्याप्त क्रेडिट 
बाबिल ने आगे कहा, "मेरी मम्मी बहुत ही महत्वाकांक्षी महिला हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं को अपने पति और बच्चों के लिए एक तरफ रखने में बहुत हिम्मत लगी होगी। पता नहीं ऐसा करने के लिए उन्होंने अपने आप को कितनी बार मारा होगा, लेकिन वह रुकी नहीं। बाबा ...बाबा इसलिए थे, क्योंकि मम्मा..मम्मा थीं। वह इनके बिना कुछ नहीं थे और मुझे नहीं लगता कि मम्मी को इसके लिए किसी से भी कभी पर्याप्त क्रेडिट मिला या मिलेगा, बाबा से भी नहीं। बाबा जब बीमार हुए, तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि मेरी मां ने उनके लिए क्या-क्या किया है।"


 
late actor Irrfan khan son Babil speaks about her mother sutapa sikdar sacrifices to make his father a global star
बाबिल खान - फोटो : Insatagram- @babil.i.k

इन फिल्मों से करेंगे डेब्यू
जहां बाबिल आए दिन अपने पिता को याद करते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ वह बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी भी कर रहे हैं। वह 'बुलबुल' की निर्देशक अन्विता दत्त की फिल्म 'काला' से अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'द रेलवे मैन' में भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed