{"_id":"624b25c0eed87a406c7e0538","slug":"vivek-agnihotri-film-the-kashmir-files-collects-331-crores-worldwide-after-which-he-celebrated-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने दुनियाभर में की 331 करोड़ की कमाई, निर्माता ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने दुनियाभर में की 331 करोड़ की कमाई, निर्माता ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स कलेक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 331 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने सोमवार को ट्विटर पर द कश्मीर फाइल्स के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में एक तस्वीर शेयर की है।
2 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए लिखा- #द कश्मीर फाइल्स को दुनिया को सच्चाई बताने में मदद करने के लिए दुनिया भर के सभी भारतीयों का धन्यवाद। #राइट टू जस्टिस। बता दें कि हिंदी बेल्ट में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। हालांकि मार्च के आखिरी हफ्ते में फेमस फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज होने के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' की कमाई धीमी हो गई है।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 4, 2022
3 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनी थी और अब ये दुनियाभर में 331 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे शानदार कलाकारों ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया जा चुका है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म का समर्थन कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।