बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक माने जाते हैं। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। संजय दत्त को जितनी कामयाबी एक हीरो के रूप में मिली है, उतनी ही सफलता उन्होंने विलेन बनकर भी हासिल की है। इंडस्ट्री में ऐसे कलाकार बेहद कम हैं, जिन्हें नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के किरदार में लोगों ने काफी पसंद किया। संजय उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं। संजय जल्द ही 'केजीएफ चैप्टर 2' में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिखाए गए उनके खतरनाक लुक की चर्चा लोगों ने शुरू कर दी है। केजीएफ 2 ही नहीं, बतौर विलेन संजय दत्त ने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।
Sanjay Dutt: केजीएफ चैप्टर 2 से पहले कई फिल्मों में नेगेटिव रोल कर चुके हैं संजय दत्त, इस फिल्म का लुक था सबसे खतरनाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 04 Apr 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
